1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: OMG! एक मादा अजगर के इश्क़ में भिड़ पड़े दो अजगर

VIDEO: OMG! एक मादा अजगर के इश्क़ में भिड़ पड़े दो अजगर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 03, 2017 04:49 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 04:56 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स स्टेट में एक अजीब-ओ-ग़रीब घटना हुई है। यहां एक घर के दालान में एक मादा अजगर के चक्कर में दो अजगरों में ज़बरदस्त भिडंत हो गई।

Pythons fight- India TV Hindi
Pythons fight

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स स्टेट में एक अजीब-ओ-ग़रीब घटना हुई है। यहां एक घर के दालान में एक मादा अजगर के चक्कर में दो अजगरों में ज़बरदस्त भिडंत हो गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आकर बहुत वायरल हो रहा है। इसे 127,000 बार देखा जा चुका है और 1,370 बार शेयर हुआ है। 

ये वीडिये फे़सबुक के लेक स्नेक कैचर पेज पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में दो अजगरों को लड़ता देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे पर कुंडली मार रहे हैं और मादा अजगर के लिए गुत्थमगुत्था होते दिखाई दे रहे हैं। 

लेक स्नेक कैचर पेज देखने वाले कॉलिन शूमार्क ने कहा कि ये दोनों अजगर एक मादा अजगर के लिए लड़ रहे थे। दोनों उस मादा अजगर को मेट (सेक्स) करना चाहते थे। दोनों एक दूसरे का सिर फ़र्श पर रगड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं।    

इस घर में रहने वाली केली कॉक्स ने कहा कि उन्हें नहीं लगा था कि वे लड़ रहे थे। मुझे लगा कि वे मेट कर रहे हैं लेकिन कॉलिन ने मुझे सच्चाई बताई। मेरा कुत्ता मिली तो इससे प्रभावित नहीं हुआ लेकिन मैं हुई।

केली का कहना है कि इस इलाके में सांप बहुत होते हैं और वह अक़्कसर ये नज़ारा देकती रहती हैं। लेकिन इस बार सांप का डांस देखने को मिला।

ऑस्ट्रेलिया में इस तरह की एक और घटना हो चुुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश