1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं विजय माल्या, ये हैं उनकी पत्नी

तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं विजय माल्या, ये हैं उनकी पत्नी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 29, 2018 11:06 am IST,  Updated : Mar 29, 2018 11:06 am IST

एकबार फिर विजय माल्या सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया की खबरों की माने तो जल्द ही विजय माल्या शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि वह अपनी गर्लफ्रैंड पिंकी ललवानी से शादी करने वाले हैं।

vijay mallya- India TV Hindi
vijay mallya

एकबार फिर विजय माल्या सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया की खबरों की माने तो जल्द ही विजय माल्या शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि वह अपनी गर्लफ्रैंड पिंकी ललवानी से शादी करने वाले हैं। गौरतलब है कि विजय माल्या पर भारतीय बैंकों से 9,000 करोड़ के कर्ज का आरोप लगा है जिसके चलते उन्हें फरार घोषित कर दिया है। माल्या फिलहाल लंदन में रह रहे हैं। पिंकी से शादी करने से पहले भी माल्या ने दो शादियां की थी, यह उनकी तीसरी शादी होगी। (6 साल बाद पाकिस्तान लौटी मलाला युसुफजई, आतंकवादियों ने मारी थी सिर पर गोली )

माल्या ने सबसे पहले एयरहोस्टेस समीरा तैय्यबजी के साथ शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। सिद्धार्थ माल्या समीरा और विजय माल्य के बेटे हैं। माल्या ने दूसरी शादी रेखा से की थी। रेखा और माल्या की दो बेटियां हैं। यह शादी भी कुछ ही समय तक चल पाई और कुछ ही समय बाद रेखा से भी माल्या का तलाक हो गया। आपको बता दें कि रेका से  माल्या का अभी तक कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है।

vijay mallya and pinky lalwani
vijay mallya and pinky lalwani

ये हैं पिंकी ललवानी

पिंकी ललवानी किंगफिशर एयरलाइंस की ही एयरहोस्टेस थी। विजय माल्या की पिंकी से साल 2011 में मुलाकात हुई थी। पिंकी की उम्र विजय माल्या से बहुत कम हैं। लंदन कोर्ट में अक्सर विजय माल्या के साथ पिंकी को देखा गया है। इसके अलावा पिंकी की मौकों पर विजय माल्या के परिवार के साथ भी वक्त बिताते हुए नजर आती है। खबरों के मुताबिक पिंकी उनके साथ हर्टफ़र्डशायर मेंशन में उनके सात ही रहती है। दोनों ने हाल ही में अपनी सालगिरह भी मनाई है। पिंकी ललवानी के साथ शादी की विजय माल्या ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश