1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कोरोना वैक्सीन पर आई Good News, WHO ने एक और टीके को दी इमरजेंसी यूज की मंजूरी

कोरोना वैक्सीन पर आई Good News, WHO ने एक और टीके को दी इमरजेंसी यूज की मंजूरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2021 08:51 pm IST,  Updated : May 01, 2021 08:51 pm IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मॉडर्ना के कोविड-19 टीके (Corona Vaccine) के आपातकालीन उपयोग (Emergency use) को मंजूरी प्रदान की है।

कोरोना वैक्सीन पर आई Good News, WHO ने एक और टीके को दी इमरजेंसी यूज की मंजूरी- India TV Hindi
कोरोना वैक्सीन पर आई Good News, WHO ने एक और टीके को दी इमरजेंसी यूज की मंजूरी Image Source : AP

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मॉडर्ना के कोविड-19 टीके (Corona Vaccine) के आपातकालीन उपयोग (Emergency use) को मंजूरी प्रदान की है। इस अमेरिकी टीका निर्माता कंपनी के अलावा WHO अब तक एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca), फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-BioNTech) और जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) के टीकों को आपातकालीन उपयोग की अनुमति दे चुका है। 

WHO ने कहा है कि आने वाले दिनों में चीन की सिनोफार्मा और सिनोवाक टीकों को भी ऐसी ही अनुमति प्रदान की जा सकती है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टीफेन बानसेल ने एक बयान में कहा कि मॉडर्ना टीके को कई महीने के इंतजार के बाद शुक्रवार को हरी झंडी दी गई क्योंकि कंपनी की तरफ से विश्व स्वास्थ्य संगठन को आंकड़े उपलब्ध कराने में देरी हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Who