1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मॉस्को में ISIS के 2 कैदियों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक, रूसी बलों ने आतंकियों को मार गिराया

मॉस्को में ISIS के 2 कैदियों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक, रूसी बलों ने आतंकियों को मार गिराया

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 16, 2024 04:38 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 04:40 pm IST

रूसी सुरक्षाबलों ने मॉस्को में कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले आईएसआईएस के आतंकियों मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ये सभी कैदी के रूप में जेल में बंद थे, लेकिन उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बना लिया था।

रूसी सेना। - India TV Hindi
रूसी सेना। Image Source : REUTERS
मॉस्कोः रूस में आईएसआईएस के आतंकियों ने एक हिरासत केंद्र पर कई कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। मगर रूसी सुरक्षाबलों ने उन सभी को मार गिराया। बताया जा रहा है कि रूस के सुरक्षाबलों ने दक्षिणी रूस में स्थित एक हिरासत केंद्र पर रविवार को धावा बोला, जिसमें दो कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले कैदी मारे गए। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ ने अपनी खबर में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी ने रूस की संघीय दंड सेवा के हवाले से बताया कि ‘रोस्तोव-ऑन-डॉन’ में हिरासत केन्द्र में बंधकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के अनुसार मारे गए कैदी आईएसआईएस के आतंकी थे।
 
इजरायली सुरक्षा एजेंसी मोसाद ने मारे गए आतंकियों का एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें रूसी सुरक्षा बलों ने कई आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर सिर्फ 2 कैदियों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। मगर मोसाद के अनुसार मारे गए कैदी आईएसआईएस के आतंकी थे। इनके कई की संख्या में होने की बात कही जा रही है। 
 

स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार भी कई कैदी मारे गए

एक अन्य स्थानीय समाचार संस्था ने कहा कि कुछ कैदी मारे गए हैं। इससे पहले सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने कानून प्रवर्तन से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि रोस्तोव क्षेत्र के हिरासत केंद्र नंबर 1 के केंद्रीय प्रांगण में बंधक बनाने वाले छह लोग थे और उनके पास चाकू और अन्य हथियार थे। कैदियों में इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े होने के आरोपी भी शामिल हैं। हाल के वर्षों में आईएस ने रूस में कई हमले किए हैं, जिनमें हालिया हमला मार्च में हुआ था। बंदूकधारियों ने मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में भीड़ पर गोलीबारी की जिसमें 145 लोग मारे गए थे। (एपी) 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश