1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के इस हमले में गई 35 लोगों की जान, अस्पतालों और बच्चों के दिव्यांग केंद्रों पर भी बरसे बम

रूस के इस हमले में गई 35 लोगों की जान, अस्पतालों और बच्चों के दिव्यांग केंद्रों पर भी बरसे बम

 Published : Jan 16, 2023 03:12 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 03:12 pm IST

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के निप्रो में हुए रूसी हमले में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। दक्षिण-पूर्वी शहर निप्रो की एक रिहायशी इमारत पर रूस के मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमले के बाद बचाव कार्य में जुटे यूक्रेनी सुरक्षा बल- India TV Hindi
यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमले के बाद बचाव कार्य में जुटे यूक्रेनी सुरक्षा बल Image Source : AP

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के निप्रो में हुए रूसी हमले में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। दक्षिण-पूर्वी शहर निप्रो की एक रिहायशी इमारत पर रूस के मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय गवर्नर वैलेन्टिन रेज्निचेंको ने बताया कि बचाव कर्मी अब भी मलबे से जीवित लोगों को निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। हमले में करीब 75 लोग घायल हुए हैं और 35 अन्य लापता हैं। इसे यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है, क्योंकि इससे पहले किसी एक हमले में एक साथ इतने अधिक नागरिकों की जान कभी नहीं गई। रूस ने यूक्रेन के अस्पतालों और दिव्यांग केंद्रों को भी नहीं बख्शा है और उन पर भी भीषम बमबारी की गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बहुमंजिला इमारत में करीब 1,700 लोग रहते थे। मौके पर कोई सैन्य सुविधा नहीं थी। ‘एसोसिएटिड प्रेस-फ्रंटलाइन वॉर क्रमाइम्स वॉच प्रोजेक्ट’ के मुताबिक, 30 सितंबर के बाद एक स्थान पर जान गंवाने वाले असैन्य लोगों की यह सबसे ज्यादा तादाद है। यूक्रेन के कई शहरों पर शनिवार को रूसी हमले हुए थे। राजधानी कीव और पूर्वोत्तर शहर खारकीव को भी निशाना बनाया गया। इससे पहले करीब दो हफ्तों से यूक्रेन के ऊर्जा अवसंरचना व शहरी केंद्रों पर कोई हमले नहीं किए गए थे। युद्ध से जुड़े अन्य घटनाक्रमों की बात करें तो-- - खेरसोन के क्षेत्रीय गवर्नर यारोस्लाव यानुशेविच ने बताया कि रूसी सेना द्वारा पिछले 24 घंटों में खेरसोन क्षेत्र में की गई गोलाबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

अस्पतालों और बच्चों के दिव्यांग केंद्रों पर भी बरसे बम

गोलाबारी में एक अस्पताल, दिव्यांग बच्चों के केंद्र, एक शिपयार्ड, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और इमारतों को निशाना बनाया गया। - जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार रूसी सेना ने शहर पर हमला किया, जिसमें औद्योगिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया। हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो बच्चे थे। - बेलारूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस व बेलारूस की वायु सेना ने एक संयुक्त अभ्यास शुरू किया, जो एक फरवरी तक चलेगा। रूस ने सैन्य अभ्यास के लिए युद्धक विमान रूस भेजे हैं। - सेवस्तोपोल के प्रमुख मिखाइल रजवोझाएव ने बताया कि वायु सैनिकों ने क्रीमिया में सेवस्तोपोल बंदरगाह की खाड़ी के ऊपर एक ड्रोन को मार गिराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश