ओस्लो: नार्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी तरह की जनहानि की बात सामने नहीं आई है। नार्वे की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ओस्लो पुलिस का कहना है कि ये धमाका स्थानीय समयानुसार लगभग रात 1 बजे हुआ। फिलहाल तो इस धमाके का कारण और इसमें शामिल लोगों का नाम स्पष्ट नहीं है। ये जानकारी सामने आई है कि इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और न ही किसी की मौत हुई है। पुलिस दूतावास से बातचीत कर रही है।
स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दूतावास परिसर के आसपास के इलाके से धुआं उठता हुआ देखा गया। हालांकि अभी दूतावास की तरफ से इस धमाके को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
घबराए हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके इतने ज़ोरदार थे कि उनके कानों में दर्द होने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक, रात 9 बजे के ठीक बाद, ओस्लो के मुख्य इलाके में निगरानी ड्रोन चक्कर लगाते हुए देखे गए।
गौरतलब है कि इससे पहले ओस्लो शहर में सितंबर में ग्रेनेड हमला हुआ था। इस हमले के कई महीने बीतने के बाद ओस्लो में फिर से धमाका हुआ।
फिलहाल अमेरिकी दूतावास के आसपास के इलाके में पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात किया है। पुलिस दूतावास से बातचीत कर रही है। नॉर्वे पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ या इसमें कौन शामिल हो सकता है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। यह घटना बैरन और इवांका ट्रम्प के बीच हुई रहस्यमयी बातचीत को लिप रीडर द्वारा डिकोड किए जाने के कुछ ही दिनों बाद घटी है, जिसके कुछ ही दिन बाद उनके पिता ने ईरान पर हमला किया था।