1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस के बाद इटली में 'Ciaran' तूफान का कहर, रिकॉर्ड भारी बारिश से हुई बर्बादी, कई मौतें

फ्रांस के बाद इटली में 'Ciaran' तूफान का कहर, रिकॉर्ड भारी बारिश से हुई बर्बादी, कई मौतें

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Nov 03, 2023 04:18 pm IST,  Updated : Nov 03, 2023 04:37 pm IST

फ्रांस के बाद इटली में भी तूफान सियारन ने कहर मचाया है। यहां तूफान के कारण रिकॉर्ड बारिश ने आम जनजीवन को ठप कर दिया है। समंदर में बड़ी बड़ी लहरें उठ रही हैं। स्कूलों और अस्पतालों में पानी भर गया है। कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं। जानमाल के नुकसान की खबरें हैं।

इटली में मचा 'Ciaran' तूफान का कहर- India TV Hindi
इटली में मचा 'Ciaran' तूफान का कहर Image Source : AP

Storm Ciaran in Italy: तूफान सियारन ने पश्चिमी यूरोप के कई देशों में कहर मचा रखा है। फ्रांस, इंग्लैंड के बाद अब इटली में इस तूफान के असर से बर्बादी की बारिश हो रही है। रिकॉर्ड ​तोड़ बारिश से घर, अस्पतालों में पानी भर गया। सड़कें तालाब बन गईं। कई गाड़ियां पलट गईं। इस दौरान जानमाल की क्षति की खबर भी है। इटली में तीन लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार तूफान सियारन ने बीती रात इटली में दस्तक दी और इसकी वजह से हुई भारी बारिश के कारण टस्कनी के एक बड़े हिस्से में बाढ़ जैसे हालात बन गए। लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा सके, अस्पतालों में पानी भर गया और कई गाड़ियां पलट गईं। इस दौरान कम से कम तीन लोगों की जान जाने की खबर है। इसके बाद पश्चिमी यूरोप में तूफान से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। 

इटली में मचा 'Ciaran' तूफान का कहर
Image Source : APइटली में मचा 'Ciaran' तूफान का कहर

तीन घंटे में 8 इंच बारिश, कई लोगों की मौत

इतालवी नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि तट पर लिवोर्नो शहर से लेकर मुगेलो की अंतर्देशीय घाटी तक तीन घंटे की अवधि में 200 मिलीमीटर (लगभग 8 इंच) बारिश हुई जिसके चलते नदी के तटीय क्षेत्र उफान पर हैं। वीडियो फुटेज में कम से कम दर्जन भर गाड़ियां बाढ़ के पानी में बहती नजर आईं। इतालवी समाचार एजेंसी एएनएसए के अनुसार, टस्कनी में मरने वालों में 85 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है जिसके फ्लोरेंस के उत्तर में प्रेटो शहर के पास स्थित घर के निचले तल में पानी भर गया था। 

इटली में मचा 'Ciaran' तूफान का कहर
Image Source : APइटली में मचा 'Ciaran' तूफान का कहर

कई लोग लापता

क्षेत्र में 84 वर्षीय एक अन्य महिला की भी घर से पानी बाहर निकालने की कोशिश करते समय मौत हो गई। लिवोर्नो से भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है। टस्कनी में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं जबकि वेनिस के उत्तर में वेनेटो की पहाड़ियों से भी एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। 

इटली में मचा 'Ciaran' तूफान का कहर
Image Source : APइटली में मचा 'Ciaran' तूफान का कहर

ये देश आए तूफान की चपेट में 

यूरोप के कई देश सियारन तूफान की चपेट में आ चुके हैं। स्पेन, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी में गुरुवार को इससे काफी नुकसान हुआ था। जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ा, इटली के पीसा और मुगेलो में अस्पतालों में पानी भर गया। पूरे टस्कनी में, रेल लाइनें और राजमार्ग बाधित हो गए और स्कूल बंद कर दिए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश