1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी धरती पर यूक्रेनी कब्जे के बाद मॉस्को में भारतीय राजदूत से मिले पुतिन के सलाहकार, जानें क्या हुई बात

रूसी धरती पर यूक्रेनी कब्जे के बाद मॉस्को में भारतीय राजदूत से मिले पुतिन के सलाहकार, जानें क्या हुई बात

 Published : Aug 17, 2024 03:18 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 03:18 pm IST

रूस की धरती पर यूक्रेन के कब्जे के बाद राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार ने भारतीय राजदूत से मॉस्को में अहम मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच वैश्विक मंच पर सहयोग को लेकर अहम चर्चा हुई है।

मॉस्को में भारतीय राजदूत से मिले पुतिन के सलाहकार। - India TV Hindi
मॉस्को में भारतीय राजदूत से मिले पुतिन के सलाहकार। Image Source : MEA

मॉस्कोः रूस की धरती पर यूक्रेन के कब्जे के बाद क्रेमलिन में खलबली मची है। रूस यूक्रेन पर भीषण पलटवार की तैयारी कर रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार एंटोन कोब्याकोव ने रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार से मुलाकात की है। वैश्विक मंच पर इस मुलाकात कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

एक टेलीविजन चैनल ने बृहस्पतिवार को कोब्याकोव को यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘भारत और रूस व्यापार, ऊर्जा, विज्ञान, निवेश, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण में समान स्तर पर सहयोग करते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि समेकन संधि के ढांचे के भीतर परस्पर सहयोग को भी मजबूत किया जा रहा है। इसका संप्रभु बहुध्रुवीय विश्व के गठन के लिए खास महत्व है।’’ चैनल के अनुसार, कोब्याकोव और कुमार के बीच वार्ता का विषय ‘‘द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग बढ़ाना’’ था।

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात के बाद मिले दोनों अधिकारी

गत माह पीएम मोदी ने रूस की यात्रा की थी। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच अहम मुलाकात हुई थी। इसके बाद अब इन दो अधिकारियों के बीच यूक्रेनी सेना के रूस पर कब्जे के बाद मुलाकात थे। दोनों नेताओं ने कज़ान में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और मॉस्को में ब्रिक्स व्यापार मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी पर भी चर्चा की। ये कार्यक्रम अक्टूबर 2024 के लिए निर्धारित हैं। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

भारत ने फिर उठाई उपेक्षित देशों की आवाज, पीएम मोदी ने कहा-खाद्य और ऊर्जा चुनौतियों से जूझ रहा "ग्लोबल साउथ"


कांगों में ISIS के आतंकवादियों ने किया बड़ा हमला, 16 ग्रामीणों की मौत के साथ 20 का अपहरण
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश