1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Jill Biden in Ukraine: युद्ध के बीच अचानक यूक्रेन पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन

Jill Biden in Ukraine: युद्ध के बीच अचानक यूक्रेन पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन

 Published : May 08, 2022 09:45 pm IST,  Updated : May 08, 2022 09:45 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन रविवार को अचानक पश्चिमी यूक्रेन पहुंची और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके साथ ही जिल रूस के हमले के बाद यूक्रेन जाने वाली अमेरिकी हस्तियों में शुमार हो गईं।

US First Lady Jill Biden pays surprise visit to Ukraine- India TV Hindi
US First Lady Jill Biden pays surprise visit to Ukraine Image Source : ANI

Highlights

  • जो बाइडन की पत्नी का अचानक यूक्रेन दौरा
  • जेलेंस्की की पत्नी ओलेना से की मुलाकात
  • ओलेना जेलेंस्की ने बताया साहसिक कदम

Jill Biden in Ukraine: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन रविवार को अचानक पश्चिमी यूक्रेन पहुंची और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके साथ ही जिल रूस के हमले के बाद यूक्रेन जाने वाली अमेरिकी हस्तियों में शुमार हो गईं। जिल ने ओलेना से कहा, ''मैं मदर्स डे पर यहां आना चाहती थी। मुझे लगा कि यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना चाहिये कि अमेरिका के लोग यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं।'' 

जेलेंस्की की पत्नी ने बताया ''साहसिक कदम''

दोनों की मुलाकात यूक्रेन सीमा से लगे स्लोवाकिया के गांव में स्थित एक स्कूल में हुई। दोनों ने एक छोटी सी कक्षा में बैठकर एक दूसरे से बात की। ओलेना ने इस ''साहसिक कदम'' के लिये जिल का आभार व्यक्त किया और कहा, ''हम समझ सकते हैं कि युद्ध के दौरान अमेरिका की प्रथम महिला के यहां आने का क्या महत्व है। वह ऐसे समय में यहां आई हैं, जब रोजाना सैन्य हमले हो रहे हैं।''

कनाडा के पीएम भी अचानक पहुंचे यूक्रेन  

बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के यूक्रेन पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने तबाह हो चुके शहर इरपिन का दौरा किया। यूक्रेन के मीडिया संस्थान ‘सस्पिलने’ और इरपिन के मेयर ओलेक्जेंद्र मार्कुशिन ने यह जानकारी दी है। युद्ध की शुरुआत में कीव पर कब्जा करने के प्रयास में रूसी सैनिकों की गोलाबारी में इरपिन को भीषण नुकसान हुआ था। कनाडा के अधिकारियों ने ट्रूडो की यात्रा के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पश्चिमी देशों के नेताओं के दौरे के तहत ट्रूडो इस यात्रा पर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश