1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Boris Johnson resigns: मंत्रियों की बगावत के बाद ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा

Boris Johnson resigns: मंत्रियों की बगावत के बाद ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा

 Published : Jul 07, 2022 02:23 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 06:14 am IST

Boris Johnson resigns: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। बोरिस जॉनसन अपने वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद के इस्तीफे के कारण पहले से ही संकट का सामना कर रहे थे।

Boris Johnson resigns- India TV Hindi
Boris Johnson resigns Image Source : PTI

Highlights

  • ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने पद से दिया इस्तीफा
  • कई सहयोगियों ने उनके नेतृत्व को दी थी चुनौती

Boris Johnson resigns: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी पार्टी 'टोरी' के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। बोरिस जॉनसन अपने वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद के इस्तीफे के कारण पहले से ही संकट का सामना कर रहे थे। वहीं मंत्रियों सहित कई अन्य सहयोगियों के पद छोड़ने से उनकी मुसीबत बढ़ गई थी। जॉनसन के कई सहयोगियों ने उनके नेतृत्व को चुनौती दी थी। विल क्विंस ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद रॉबिन वॉकर ने सरकार की आलोचना करते हुए स्कूल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। लारा ट्रॉट ने परिवहन विभाग में मंत्री के सहयोगी का पद पद छोड़ दिया। इससे पहले उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने विश्वास खो दिया है। 

'पद छोड़ते हुए बहुत उदास हूं'

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को कहा कि वह कंजर्वेटिव पार्टी का नेता पद छोड़ने की घोषणा करते हुए उदास हैं। उनकी इस घोषणा के बाद पार्टी के नए नेता का चुनाव किया जाएगा जो देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। 58 वर्षीय जॉनसन ने कहा कि जब तक पार्टी का नया नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, वह 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रभारी बने रहेंगे। कंजर्वेटिव पार्टी का सम्मेलन अक्टूबर में होना है और उस समय तक नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी। 

जॉनसन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर मैं कितना उदास हूं। यह स्पष्ट रूप से संसदीय कंजर्वेटिव पार्टी की इच्छा है कि पार्टी का एक नया नेता हो और इसलिए एक नया प्रधानमंत्री होगा।' जॉनसन ने कहा कि वह पार्टी सांसदों के इस विचार से सहमत हैं कि नए नेता को चुनने की प्रक्रिया अभी शुरू होनी चाहिए और अगले सप्ताह इसके लिए समय सारिणी की घोषणा की जाएगी।

पीछे हटने को तैयार नहीं थे जॉनसन

इन इस्तीफों के बावजूद जॉनसन (58) पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे थे। उन्होंने खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन इस बीच खबर आई है कि बोरिस जॉनसन ने टोरी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है और वह अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक ब्रिटेन के पीएम बने रहेंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने ऊपर बढ़ते दबाव के बीच मंगलवार को स्वीकार किया कि संसद के एक दागदार सदस्य को सरकार के अहम पद पर नियुक्त करना गलत था, जिसके बाद वित्त मंत्री ऋषि सुनक समेत सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। 

जॉनसन को किस बात का दुख था?

जॉनसन ने कहा था कि उन्हें इस बात का बहुत खेद है कि उन्होंने निलंबित सांसद क्रिस पिंचर के खिलाफ कदाचार की शिकायत का पता होने के बाद भी उन्हें ‘डिप्टी चीफ व्हिप’ के सरकारी पद पर नियुक्त किया। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के इस्तीफे के तत्काल बाद भारतवंशी ब्रिटिश मंत्री सुनक ने ट्विटर पर अपना त्यागपत्र साझा किया। मंत्रियों का इस्तीफा जॉनसन के नेतृत्व के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। इससे पहले एक पूर्व नौकरशाह ने हाल में निलंबित सांसद क्रिस पिंचर के खिलाफ आरोपों से निपटने के ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ के तरीके को लेकर टिप्पणी की थी। सुनक ने ट्वीट किया, ‘‘जनता सरकार से यह सही अपेक्षा रखती है कि वह उचित तरीके से, सक्षम तरीके से और गंभीरता से चले।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश