1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के विद्रोही वैगनर ग्रुप को प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित करेगा​ ब्रिटेन, प्रिगोझिन के मौत के बाद भी खतरा कायम

रूस के विद्रोही वैगनर ग्रुप को प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित करेगा​ ब्रिटेन, प्रिगोझिन के मौत के बाद भी खतरा कायम

 Published : Sep 06, 2023 03:08 pm IST,  Updated : Sep 06, 2023 03:08 pm IST

ब्रिटिश सरकार ने कहा कि समूह को आतंकवाद अधिनियम के तहत प्रतिबंधित करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव को सांसदों की मंजूरी मिलने के बाद वैगनर समूह की सदस्यता लेने और उसका समर्थन करने पर प्रतिबंध लग जाएगा। सरकार ने कहा कि वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में अहम भूमिका निभाई है।

रूस के विद्रोही वैगनर ग्रुप को प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित करेगा​ ब्रिटेन, प्रिगोझिन के मौत के बाद - India TV Hindi
रूस के विद्रोही वैगनर ग्रुप को प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित करेगा​ ब्रिटेन, प्रिगोझिन के मौत के बाद भी खतरा कायम Image Source : FILE

Britain: ब्रिटेन ने बुधवार को घोषणा की कि वह रूस के विद्रोही समूह वैगनर ग्रुप को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा। साथ ब्रिटेन ने कहा कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद भी समूह वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि समूह को आतंकवाद अधिनियम के तहत प्रतिबंधित करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव को सांसदों की मंजूरी मिलने के बाद वैगनर समूह की सदस्यता लेने और उसका समर्थन करने पर प्रतिबंध लग जाएगा। सरकार ने कहा कि वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में अहम भूमिका निभाई है।

ब्रिटिश गृह मंत्री ने कही ये बात

वह सीरिया और कई अफ्रीकी देशों में भी युद्ध में शामिल रहा है। गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा, “वैगनर ग्रुप लूटपाट, यातना और बर्बर हत्याओं में शामिल रहा है। यूक्रेन, मध्य-पूर्व और अफ्रीका में इसकी गतिविधियां वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। वे (वैगनर ग्रुप के लड़ाके) सीधे तौर पर आतंकवादी हैं और प्रतिबंध संबंधी यह प्रस्ताव ब्रिटिश कानून में इसे स्पष्ट करता है।” ब्रेवरमैन के मुताबिक, प्रतिबंध ब्रिटिश प्राधिकारियों को समूह की संपत्ति जब्त करने का अधिकार देगा।

ब्रिटेन में भी सक्रिय है वैगनर ग्रुप?

 हालांकि, यह शक्ति मुख्यतः सांकेतिक है, क्योंकि ब्रिटेन में वैगनर ग्रुप के सक्रिय होने की कोई खबर है। वैगनर ग्रुप ने जून में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन के खिलाफ बगावत का ऐलान किया था। लगभग दो महीने बाद 23 अगस्त को समूह के प्रमुख प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में कथित तौर पर मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश