1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन की खेल मंत्री लिसा नंदी ने कर दिया "खेल', फिर इस बड़ी गलती के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मांगी माफी

ब्रिटेन की खेल मंत्री लिसा नंदी ने कर दिया "खेल', फिर इस बड़ी गलती के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मांगी माफी

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Nov 07, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 08:19 pm IST

ब्रिटेन की खेल, संस्कृति और मीडिया मामलों की मंत्री लिसा नंदी को अपनी एक गलती के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से माफी मांगनी पड़ी है। कीर स्टार्मर ने उनकी माफी को स्वीकार कर लिया है।

लिसा नंदी, ब्रिटेन की विदेश मंत्री। - India TV Hindi
लिसा नंदी, ब्रिटेन की विदेश मंत्री। Image Source : X@LISANANDY

लंदन: ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों की मंत्री लिसा नंदी ने इतना बड़ा 'खेल' कर दिया कि उसके लिए उनको प्रधानमंत्री से माफी मांगनी पड़ गई। नंदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से इस मामले में खुलकर माफी मांगी। साथ ही लिसा ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है।

क्या था मामला

लिसा नंदी ने यह माफी तब मांगी है, जब यह पाया गया कि इंग्लैंड के नए फुटबॉल निगरानीकर्ता की नियुक्ति करते समय उन्होंने ‘‘अनजाने में’’ देश के सार्वजनिक नियुक्ति नियमों का उल्लंघन किया था। सार्वजनिक नियुक्तियों के स्वतंत्र आयुक्त सर विलियम शॉक्रॉस ने अपनी रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला कि पिछले महीने डेविड कोगन की नियुक्ति शासन संहिता का उल्लंघन है, क्योंकि उन्होंने पांच साल पहले भारतीय मूल की ब्रिटेन की मंत्री के लेबर पार्टी के नेतृत्व अभियान के लिए कुल 2,900 पाउंड के दो दान दिए थे। 

खेल मंत्री पर संहिता के उल्लंघन का आरोप

शॉक्रॉस ने अपनी जांच में लिखा, ‘‘आयुक्त ने पाया है कि नंदी ने अनजाने में संहिता का उल्लंघन किया है। उन्हें यह जांच करनी चाहिए थी और कोगन को चुनने से पहले आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए थी।’’स्टार्मर को लिखे पत्र में नंदी ने कहा कि उन्होंने कोगन द्वारा उनके प्रचार अभियान को दिए गए दान की घोषणा ‘‘तब कर दी थी, जब मुझे पता चला कि ये दान मौजूद हैं।’’ नंदी ने कहा, ‘‘मुझे इस गलती पर गहरा अफसोस है। मैं समझ सकती हूं कि इससे क्या धारणा बन सकती है, लेकिन यह जानबूझकर नहीं किया गया था और मैं इसके लिए माफी मांगती हूं।’’

प्रधानमंत्री ने नंदी की माफी पर क्या कहा

पीएम कीर स्टार्मर ने नंदी की माफी स्वीकार की और निष्कर्ष निकाला कि उन्होंने ‘‘नेकनीयत’’ से काम किया था। स्टार्मर के जवाब में लिखा है, ‘‘मैं जानता हूं कि आप ईमानदार हैं और आपके पत्र के आधार पर यह स्पष्ट है कि आपने नेकनीयत से कार्य किया है। आयुक्त स्वीकार करते हैं कि जब आपको हितों के टकराव की आशंका का पता चला तो आपने तुरंत नियुक्ति से पीछे हटने का निर्णय लिया। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश