1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ड्रग तस्करों ने अर्जेंटीना में 3 युवतियों के साथ रेप करते Instagram पर Live VIDEO दिखाया, बाद में कर दी हत्या

ड्रग तस्करों ने अर्जेंटीना में 3 युवतियों के साथ रेप करते Instagram पर Live VIDEO दिखाया, बाद में कर दी हत्या

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 28, 2025 01:23 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 01:23 pm IST

इस सनसनीखेज वारदात के बाद अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माईली ने ड्रग गिरोहों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि "गैंग के सदस्यों को आतंकवादी घोषित कर उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।

अर्जेंटीना में 3 महिलाओं की हत्या। - India TV Hindi
अर्जेंटीना में 3 महिलाओं की हत्या। Image Source : X@MOTHERSHIPSG

ब्यूनस आयर्सः अर्जेंटीना में एक युवती और 2 महिलाओं के साथ रेप और मर्डर का इंस्टाग्राम पर लाइव प्रसारण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जघन्य वारदात को ड्रग तस्करों ने अंजाम दिया है। रेप और मर्डर की पूरी घटना को ड्रग तस्करों ने इंस्टाग्राम पर लाइव दिखाया। इससे अर्जेंटीना में दहशत फैल गई है। 

रेप के बाद यातना देकर की हत्या

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार ड्रग तस्करों ने ब्यूनस आयर्स में तीन युवतियों के साथ रेप करने के बाद घोर यातना देकर उनकी गई हत्या कर दी। ड्रग तस्करों ने सोशल मीडिया पर इसे पूरे वारदात की लाइव स्ट्रीम किया, जिससे पूरे देश में सदमा और डर का माहौल है। तीन युवतियों में एक किशोरी भी शामिल थी। इस घटना ने पूरे अर्जेंटीना को हिला दिया है। 

एक घर में बुलाकर रेप और मर्डर किया

अर्जेंटीना के अधिकारियों के अनुसार इन महिलाओं को पिछले शुक्रवार को ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके में स्थित एक घर में बुलाया गया था, जहां उनकी यातना और हत्या को इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर प्राइवेट स्ट्रीम के ज़रिए दिखाया गया। ब्यूनस आयर्स प्रांत के सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ितों की पहचान ब्रेंडा डेल कास्टिलो (20), मोरेना वेरदी (20), और लारा गुटियरेज़ (15) के रूप में हुई है।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर शक

पुलिस का मानना है कि इस अपराध के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट है। ऐसा संदेह है कि यह हमला मादक पदार्थों के एक छोटे पैकेट की चोरी के बाद बदले के रूप में किया गया, जिसे शायद पीड़ितों में से किसी एक ने चुराया था। ब्यूनस आयर्स के सुरक्षा मंत्री, जेवियर अलोंसो, ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सब कुछ इस ओर इशारा करता है कि यह नशे से जुड़ी हुई बदले की कार्रवाई थी। हम इसे सीधे तौर पर 'स्कोर सेटलिंग' कह सकते हैं।"

अर्जेंटीना में घटना से खलबली

इस घटना ने अर्जेंटीना को झकझोर कर रख दिया है, जहां मेक्सिको या लैटिन अमेरिका के अन्य देशों की तुलना में ड्रग-गैंग से जुड़ी हिंसा अपेक्षाकृत कम होती है। यह घटना दर्शाती है कि कैसे आपराधिक गिरोह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अब दुश्मनों, पत्रकारों और आम जनता में भय फैलाने के लिए इस तरह की वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। पीड़ित महिलाओं को 19 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे आखिरी बार देखा गया था, जब वे ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके में एक सफेद वैन में बैठी थीं। वहां से उन्हें लगभग 18 मील दूर स्थित एक घर में ले जाया गया।

सेक्स के बदले पैसा देने का दिया था झांसा

पुलिस का कहना है कि तीनों युवतियों को सेक्स वर्क के बदले पैसे देने का झांसा देकर बुलाया गया था। अलोंसो ने कहा, "उन्हें धोखे से इस जाल में फंसाया गया। यह योजना एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क द्वारा सावधानी से बनाई गई थी।" उसी रात इन युवतियों के साथ रेप के साथ यातना दी गई और हत्या कर दी गई।

काफी लोगों ने रेप और मर्डर को इंस्टाग्राम पर लाइव देखा

रेप और मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात को काफी लोगों ने इंस्टाग्राम पर लाइव देखा। बताया जा रहा है कि टिकटॉक पर भी रेप और मर्डर का लाइव प्रसारण किया गया। हालांकि टिकटॉक ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के प्रवक्ता ने कहा,"हमें अब तक इंस्टाग्राम पर इस लाइव स्ट्रीम का कोई प्रमाण नहीं मिला है। हमारी टीम जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है।"

तीनों पीड़िताओं के शव बरामद

इस हफ्ते जांचकर्ताओं ने तीनों महिलाओं के शव बरामद किए, जो प्लास्टिक बैग में पैक होकर एक बगीचे में गाड़े गए थे। अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि और लोग भी इसमें शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग तस्कर गिरोह अब अर्जेंटीना में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं, क्योंकि यह देश अब बोलीविया और पेरू से यूरोप तक मादक पदार्थों की तस्करी का एक महत्वपूर्ण रास्ता बन गया है।

यह भी पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर फिर लगा दिया नया प्रतिबंध, तेहरान की तंगी बढ़ने के साथ पैदा होंगी कई मुश्किलें

 

UNGA में नये भारत का डंका, त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने कहा-"PM मोदी दुनिया भर में दे रहे बड़ा योगदान"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश