Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी गोलाबारी से यूक्रेन के अस्पताल में लगी भीषण आग, 24 फरवरी को आने वाली है कीव में कयामत

रूसी गोलाबारी से यूक्रेन के अस्पताल में लगी भीषण आग, 24 फरवरी को आने वाली है कीव में कयामत

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Feb 07, 2023 08:41 pm IST, Updated : Feb 07, 2023 11:37 pm IST

यूक्रेन युद्ध के एक वर्ष होने को हैं। पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों को जारी रखा है। मंगलवार को यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में भारी संख्या में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है, इस गोलाबारी में एक शहर के अस्पताल में आग लग गयी। हमले के वक्त अस्पताल में काफी संख्या में मरीजों का इलाज चल रहा था।

यूक्रेन की राजधानी कीव (फाइल)- India TV Hindi
Image Source : AP यूक्रेन की राजधानी कीव (फाइल)

नई दिल्ली। यूक्रेन युद्ध के एक वर्ष होने को हैं। पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों को जारी रखा है। मंगलवार को यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में भारी संख्या में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है, इस गोलाबारी में एक शहर के अस्पताल में आग लग गयी । हमले के वक्त अस्पताल में काफी संख्या में मरीजों का इलाज चल रहा था। गोलाबारी के बाद आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय अधिकारियों ने कि यूक्रेनी अधिकारियों को आशंका थी कि हमले की वर्षगांठ के करीब रूस नये सिरे से हमले करेगा, लेकिन यह अभी हो जाएगा ऐसा अनुमान नहीं लगाया था। क्षेत्रीय यूक्रेनी आपातकालीन सेवा की ओर से बताया गया कि गोलाबारी के परिणामस्वरूप उत्तरपूर्वी शहर वोवचांस्क के एक अस्पताल में सोमवार देर रात आग लग गई। पूर्वोत्तर खारकीव क्षेत्र की राज्य आपातकालीन सेवा ने एक ऑनलाइन बयान जारी करके कहा कि गोलाबारी से शहर में कई जगह आग लग गई जिसमें नगरपालिका अस्पताल की दो मंजिला इमारत शामिल है।

अनुमाति रूसी हमला उन क्षेत्रों को हासिल करने के लिए हो सकता है जिन्हें मॉस्को ने गंवा दिया था। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाके में रूस के नये हमले की आशंका है क्योंकि क्रेमलिन अवैध रूप से हासिल किये गये क्षेत्रों को अपने पास सुरक्षित रखना चाहता है। मैदान-ए-जंग में हुए नुकसान से क्रेमलिन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शर्मिंदगी का सामाना करना पड़ा, लेकिन पुतिन युद्ध को प्रति जनता के समर्थन को पुख्ता करने के इच्छुक हैं।

24 फरवरी को कीव की कयामत

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को आशंका है कि 24 फरवरी को रूस कीव पर बड़ा हमला कर सकता है। क्योंकि इस दिन यूक्रेन पर हमले के पूरे एक वर्ष हो जाएंगे। पुतिन की सेना ने पहली बार कीव पर वर्ष 2022 में 24 फरवरी को ही हमला किया था। इसलिए रूस की सेना पुतिन को हमले की वर्षगांठ पर बड़ा तोहफा देना चाहती है। रूसी सेना यूक्रेन के कई शहरों पर एक साथ सदी का सबसे भयावह और भीषण हमला कर सकती है। इसके लिए पुतिन की सेना ने अभी से तैयारियों को बढ़ा दिया है। कीव में कयामत की दहशत अभी से महसूस की जाने लगी है। जेलेंस्की ने पूरे यूक्रेन को अलर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें...

युद्ध जारी रहा तो रूस को पेरिस ओलंपिक से बाहर कर सकता है फ्रांस, यूक्रेन ने की थी अपील

LAC पर चीन को जवाब देने के लिए थल सेना के साथ Air Force और Navy भी तैयार, लद्धाख में पैट्रोलिंग तेज

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement