1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इस्तांबुल के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, अब तक 25 लोगों की मौत

इस्तांबुल के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, अब तक 25 लोगों की मौत

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Apr 02, 2024 07:36 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 08:12 pm IST

तुर्की के इस्तांबुल शहर में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक नाइट क्लब में रेनोवेशन के दौरान आग लग गई जिसमें 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल भी हैं जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।

इस्तांबुल में बड़ा हादसा। - India TV Hindi
इस्तांबुल में बड़ा हादसा। Image Source : AP/ANI

तुर्किए में एक बार फिर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। देश के इस्तांबुल शहर में एक नाइट क्लब में रेनोवेशन के दौरान आग लग गई जिसमें अब तक 25 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। इस घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। एपी द्वारा अधिकारियों की ओर से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। आशंका है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। 

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, इस्तांबुल में स्थित नाइट क्लब को रेनोवेशन के लिए बंद कर दिया गया था। ये नाइट क्लब बेसिकटास जिले में एक 16 मंजिला आवासीय इमारत के भूतल पर था। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि मारे गए लोग क्लब के रेनोवेशन कार्य में ही शामिल थे। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। 

कई लोगों को हिरासत में लिया गया

इस्तांबुल के नाइट क्लब में आग लगने के बाद पहले 15 लोगों की मौत की बात सामने आई थी। हालांकि, थोड़ी ही देर में मृतकों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस्तांबुल प्रशासन ने घटना के बारे में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें क्लब और रेनोवेशन कार्य से जुड़े लोग शामिल हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Finland School Firing: 12 साल के छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, एक स्टूडेंट की मौत, दो घायल


अमेरिका ने हमास के खिलाफ जमीनी हमले के बजाय अन्य विकल्पों पर दिया जोर, इजराइल की इस रणनीति का किया विरोध

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश