1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Finland School Firing: 12 साल के छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, एक स्टूडेंट की मौत, दो घायल

Finland School Firing: 12 साल के छात्र ने स्कूल में की गोलीबारी, एक स्टूडेंट की मौत, दो घायल

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 02, 2024 06:23 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 06:23 pm IST

फिनलैंड के एक स्कूल में फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक स्टूडेंट की मौत हो गई है। इस घटना में दो छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिनलैंड स्कूल में फायरिंग (फाइल फोटो)- India TV Hindi
फिनलैंड स्कूल में फायरिंग (फाइल फोटो) Image Source : AP

Finland School Firing: दक्षिणी फिनलैंड के एक माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को 12 वर्ष के एक छात्र ने गोलीबारी की। गोलीबारी की इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई है जबकि दो छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि राजधानी हेलसिंकी के बाहरी क्षेत्र वंता शहर में लगभग 800 विद्यार्थियों वाले एक माध्यमिक स्कूल में गोलीबारी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल को घेर लिया। 

पीएम पेटेरी ओर्पो ने जताया दुख 

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध और घायलों की उम्र 12 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को बाद में हेलसिंकी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक हैंडगन मिली। घायल छात्रों की फिलहाल क्या स्थिति है, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बताया गया है। फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वो गोलीबारी की घटना से ‘‘बेहद दुखी’’ हैं। 

जारी है जांच 

पुलिस के मुताबिक इस पूरी घटना की जांच जारी है। अब तक यह साफ नहीं है कि आरोपी छात्र ने फायरिंग क्यों की। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश के तहत केस दर् किया गया है। फायरिंग के दौरान सभी स्टूडेंट्स को उनके क्लास रूम में बंद कर दिया गया था। एडमिनिस्ट्रेशन के लोग भी तब तक बाहर नहीं निकले जब तक पुलिस ने उन्हें पूरी हिफाजत का भरोसा नहीं दिला दिया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 

फिनलैंड में पहले भी स्कूल में गोलीबारी की ऐसी घटनाएं हुई हैं। सितंबर 2008 में 22 वर्षीय एक छात्र ने दक्षिण पश्चिमी फिनलैंड में एक कॉलेज में पिस्तौल से गोलीबारी कर 10 लोगों को मार डाला था और फिर खुद को भी गोली मार ली थी। 2007 में 18 साल के स्टूडेंट ने तुसुला शहर के स्कूल में फायरिंग की थी। इसमें 8 लोग मारे गए थे और 10 घायल हुए थे। बाद में आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली थी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

भारत से रिश्ते सुधारने को बेचैन पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले 'चुनाव के बाद...'

सीरिया में ईरान के दूतावास पर इजराइल की एयरस्ट्राइक में मारा गया टॉप कमांडर रजा जाहेदी, अब और भड़केगी जंग?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश