1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. तुर्की के एक स्कूल में पूर्व छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कम से कम 16 लोग हुए घायल

तुर्की के एक स्कूल में पूर्व छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कम से कम 16 लोग हुए घायल

 Published : Apr 14, 2026 02:20 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 02:50 pm IST

तुर्की के एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। फायरिंग की इस घटने में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी में घायल हुए एक शिक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तुर्की का वो स्कूल जहां हुई अंधाधुंध गोलीबारी- India TV Hindi
तुर्की का वो स्कूल जहां हुई अंधाधुंध गोलीबारी Image Source : AP

Turkey High School Firing: दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की है। गोलीबारी में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। स्कूल में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद पूर्व छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संदिग्ध एक लंबी नली वाला हथियार लेकर हाई स्कूल के अहाते में घुसा और फिर अंधाधुंध फायरिंग की।

हमलावर के पास थी शॉटगन

हमलावर छात्र की उम्र 18 साल बताई जा रही है और उसके पास एक शॉटगन थी। उसने सानलिउर्फा प्रांत के सिवेरेक में स्थित एक वोकेशनल हाई स्कूल में गोलीबारी की और फिर इमारत के अंदर छिप गया। गवर्नर हसन सिल्डक ने बताया कि बाद में उसने उसी शॉटगन से खुद को गोली मार ली। सिल्डक ने बताया कि इस हमले में 10 छात्र, 4 शिक्षक, कैंटीन का एक कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।गवर्नर ने बताया कि ज्यादातर घायलों का इलाज सिवेरेक में ही चल रहा था, लेकिन घायल शिक्षकों और छात्रों में से 5 को प्रांतीय राजधानी के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

हमलावर ने सरेंडर करने से किया इनकार

NTV टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में शामिल एक शिक्षक की हालत गंभीर है। हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है। तुर्की में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं बहुत कम होती हैं। NTV ने बताया कि जब हमलावर ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया, तो पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट्स को तैनात किया गया और इस दौरान स्कूल के सभी कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हमले के दौरान दर्जनों छात्र स्कूल से भागकर गेट की तरफ और फिर सड़क पर आते हुए दिखाई दिए।

गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

तुर्की के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि सानलिउर्फा के सिवेरेक जिले में स्थित अहमत कोयुनकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल पर हमला हुआ है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि हमलावर ने एक शॉटगन से हमला किया था और बाद में उसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सुरक्षा इकाइयों ने इस मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी पर भड़का ईरान, बताया संप्रभुता का उल्लंघन; खटखटाया UN का दरवाजा

मध्य पूर्व में मौजूद है US Navy, USS अब्राहम लिंकन समेत 15 जहाज बढ़ा सकते हैं ईरान की परेशानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश