1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस में हैवानियत की होश उड़ा देने वाली दास्तां, हवसी डॉक्टर ने कर डाला 299 बच्चों का रेप; मिलीं 3 लाख अंतरंग तस्वीरें

फ्रांस में हैवानियत की होश उड़ा देने वाली दास्तां, हवसी डॉक्टर ने कर डाला 299 बच्चों का रेप; मिलीं 3 लाख अंतरंग तस्वीरें

 Published : May 28, 2025 09:01 pm IST,  Updated : May 28, 2025 09:01 pm IST

फ्रांस में हैवानियत को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने 299 बच्चों का रेप करने का दोषी पाया गया है। इस दरिंदे ने अपनी भतीजी और रिश्तेदारों तक को नहीं छोड़ा।

फ्रांस (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
फ्रांस (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : AP

पेरिस: फ्रांस में हैवानियत की हदें पार करते हुए एक हवसी ने 299 बच्चों का रेप कर डाला। डॉक्टर की दरिंदगी की दास्तां सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे, आपके रगों का खून खौल उठेगा, आपका दिमाग हिल जाएगा कि कोई भला ऐसा भी कैसे कर सकता है। इस जुर्म में फ्रांस की एक अदालत ने हवसी डॉक्टर को अब कड़ी सजा सुनाई है। अदालत के फैसले के अनुसार गत दो दशक की अवधि में इस हैवान ने करीब 300 बच्चों का रेप और यौन उत्पीड़न किया। 

दोषी ठहराए गए इस डॉक्टर की उम्र में 74-वर्षीय पूर्व सर्जन को बुधवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने जोएल ले स्कॉरनेक को 299 बच्चों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी पाया है। ले पर हैवानियत का भूत इस कदर सवार था कि उसने अपने रिश्तेदारों तक को नहीं बख्शा। लिहाजा ले स्कॉरनेक अपने दो रिश्तेदारों समेत चार बच्चों के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पहले से 15 साल की सजा काट रहा है। उसे इस मामले में 2020 में दोषी ठहराया गया था।

141 बच्चियों और 158 लड़कों को बनाया शिकार

इस डॉक्टर के खिलाफ पश्चिमी फ्रांस के ब्रिटनी में नया मुकदमा फरवरी में शुरू हुआ और इसने 1989 से 2014 के बीच उत्पीड़न के पैटर्न को उजागर किया। इसकी करतूतों को जानकर आप दंग रह जाएंगे।बताया जा रहा है कि यौन उत्पीड़न के समय ज़्यादातर पीड़ित बेहोश थे या अस्पताल में भर्ती मरीज़ थे। उनकी औसत आयु 11 वर्ष थी। पीड़ितों में 158 लड़के और 141 लड़कियां थीं। ये सभी मासूम इस डॉक्टर की हवस के शिकार बने। न्यायाधीशों ने सजा की अवधि के संबंध में सरकारी अभियोजक की सिफारिशों को मान लिया और मोरबिहान की आपराधिक अदालत ने आदेश दिया कि स्कॉरनेक को कम से कम दो-तिहाई सजा काटनी होगी और उसके बाद वह रिहा किए जाने का पात्र हो सकेगा।

5 साल की भतीजी का भी कर चुका यौन शोषण

स्कॉरनेक ने 299 बच्चों के अलावा अन्य के साथ भी यौन शोषण के आरोपों को स्वीकार किया था। उसने अदालत से कहा कि उसने सबसे पहले 1985 में अपनी भतीजी का यौन उत्पीड़न किया था और तब वह महज़ पांच साल की थी। यह मामले सबसे पहले 2017 में सामना आए जब छह साल की बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले स्कॉरनेक ने उसके साथ अश्लील हरकत की है। उसके घर की तलाशी में 3,00,000 से अधिक तस्वीरें, 650 अश्लील वीडियो फाइल (जिनमें बाल यौन शोषण, पशुओं से यौन संबंध आदि से संबंधित सामग्री शामिल थी), साथ ही कुछ नोटबुक मिलीं, जिनमें उसने बाल यौन अपराध के बारे में बताया था और अपनी गतिविधियों का विवरण लिखा था। इससे उसे पहले बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री रखने के जुर्म में 2005 में चार महीने की सज़ा सुनाई गई थी।  (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश