1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. चीन ने सैन्य विमान पर किया लेजर अटैक तो भड़क गया जर्मनी, 'ड्रैगन' को दी चेतावनी

चीन ने सैन्य विमान पर किया लेजर अटैक तो भड़क गया जर्मनी, 'ड्रैगन' को दी चेतावनी

 Published : Jul 08, 2025 04:41 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 04:47 pm IST

जर्मनी की ओर से कहा गया है कि लाल सागर में यूरोपीय संघ के नेतृत्व वाले समुद्री सुरक्षा मिशन के दौरान एक चीनी सैन्य पोत ने जर्मन विमान को लेजर से निशाना बनाया है। बर्लिन ने स्पष्टीकरण के लिए चीनी राजदूत को तलब किया है।

China Laser Attack German Aircraft (Representational Image)- India TV Hindi
China Laser Attack German Aircraft (Representational Image) Image Source : AP

China Laser Attack German Aircraft: चीन की चालबाजी एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने आ गई है। चीन का नया पैंतरा उसी पर भारी पड़ गया है। यूरोपीय सुरक्षा मिशन के दौरान चीन की सेना ने कुछ ऐसा किया है जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। चीन ने जर्मनी के एक सैन्य विमान को लेजर से टारगेट किया है। घटना सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय हलकों में खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक, यूरोपीय संघ अपना ऑपरेशन (ASPIDES) समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चला रहा था और इसी दौरान सैन्य विमान को निशाना बनाया गया। यह हमला लाल सागर में हुआ है। यूरोपीय संघ का मिशन केवल नागरिक जहाजों की रक्षा करता है और किसी भी सैन्य हमले में भाग नहीं लेता है। लाल सागर का दक्षिणी भाग एक उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है। घटना के बाद जर्मनी ने सीधे-सीधे चीन को घेर लिया है। 

चीनी राजदूत तलब

इस घटना की जानकारी जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दी है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जर्मन कर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डालना और ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इस घटना के बाद बर्लिन ने तुरंत चीनी राजदूत को तलब किया है। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

चीन और यूरोप में बढ़ सकता है तनाव 

ASPIDES यूरोपीय संघ की एक सामूहिक रक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य लाल सागर, हिंद महासागर और खाड़ी क्षेत्र में समुद्री रास्तों की सुरक्षा करना है। इसका मकसद व्यापारिक जहाजों और अंतरराष्ट्रीय नौवाहनों को सुरक्षित बनाए रखना है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब यूरोपीय संघ चीन की तकनीकी घुसपैठ और रणनीतिक बुनियादी ढांचे पर प्रभाव को लेकर पहले से ही सतर्क है। ऐसे में यह लेजर हमला यूरोपीय संघ और चीन संबंधों में और तनाव पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के पेशावर शहर में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत; कई घायल

Israel Hamas War: गाजा में 5 इजरायली सैनिकों की फिर हुई मौत, गश्त के दौरान हुआ था विस्फोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश