1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: जर्मनी में सिरफिरे ने लोगों पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

VIDEO: जर्मनी में सिरफिरे ने लोगों पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

 Published : May 31, 2024 05:36 pm IST,  Updated : May 31, 2024 10:51 pm IST

जर्मनी में एक शख्स ने चौराहे पर लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

Germany stabbing- India TV Hindi
Germany stabbing Image Source : FILE AP

Germany Stabbing Attack: जर्मनी के मैनहेम शहर में एक सिरफिरे शख्स ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया है। पुलिस की तरफ से हमले को लेकर जिस तरह की जानकारी दी गई है उसके मुताबिक चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावर पर गोली चलाई है जिसमें वह भी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 11:30 बजे के बाद हुई। इस घटना में एक प्रदर्शनकारी और एक पुलिसकर्मी को भी गंभीर चोटें आई है। जिन लोगों पर हमला किया गया वो इस्‍लाम विरोधी प्रदर्शन कर रहे थे। इस घटना का वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घटना का वीडियो

पुलिस कर रही है जांच 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चाकू से हमले की यह घटना मैनहेम के डाउनटाउन क्षेत्र के एक चौराहे पर हुई। लगभग 300,000 लोगों की आबादी वाला यह शहर फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है। 

 

जर्मन मीडिया ने क्या कहा

जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने इस्लाम के आलोचक माइकल स्टर्जनबर्गर को निशाना बनाया था। जर्मनी में हुए इस हमले को लोन वुल्फ अटैक या आतंकी हमला कहा जा रहा है। हमला पैक्स यूरोपा ग्रुप के कार्यकर्ता पर किया गया था जो खुद को मानवाधिकार संगठन बताता है। यह संगठन जर्मनी के इस्लामीकरण के खिलाफ लड़ रहा है। पिछले कुछ वक्त से जर्मनी में इस्लाम और शरणार्थी समस्या को लेकर संघर्ष बढ़ा है, क्योंकि जर्मनी में मुस्लिम शरणार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जर्मन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2015 के बाद से अब तक 10 लाख लोग जर्मनी में शरण ले चुके हैं और कुछ संगठन मानते हैं कि जर्मनी का तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है, इसलिए जर्मनी को शरणार्थियों को तुरंत वापस भेजना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 

यूक्रेन पर उत्तर कोरिया की मिसाइलों से हमला कर रहा है रूस, अमेरिका ने दिए सबूत

जर्मनी के इस कदम से भयानक मोड़ ले सकती है रूस-यूक्रेन जंग, पुतिन पहले ही दे चुके हैं चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश