1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 10 सालों तक अजनबियों से पत्नी का रेप करवाता रहा पति, HIV पीड़ित ने भी 6 बार बनाया हवस का शिकार

10 सालों तक अजनबियों से पत्नी का रेप करवाता रहा पति, HIV पीड़ित ने भी 6 बार बनाया हवस का शिकार

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 07, 2024 10:13 am IST,  Updated : Sep 07, 2024 10:21 am IST

एक फ्रांसीसी महिला ने कोर्ट में अपने पति के बारे में जो बताया, उसे जानकर सभी के होश उड़ गए। इस पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं और सैकड़ों बार अपनी पत्नी का रेप करवाया।

french woman rape- India TV Hindi
10 सालों तक अजनबियों ने किया महिला का रेप Image Source : REPRESENTATIVE PIC

पेरिस: एक फ्रांसीसी महिला ने कोर्ट में अपने पति की हैवानियत की दास्तां बयां की है और बताया है कि उसके पति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर 10 सालों तक अज्ञात पुरुषों से रेप करवाया। महिला ने बताया कि जब उसे इस बारे में पता लगा कि कैसे उसके साथ ये सब किया जाता रहा तो वह डर गई। 

महिला का नाम गिसेले पेलिकॉट है, जिनकी अभी उम्र  72 वर्ष है। अदालत के सामने प्रस्तुत दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि 71 वर्षीय डोमिनिक पेलिकॉट ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसे अन्य पुरुषों को अपनी बेहोश पत्नी के साथ यौन संबंध बनाते देखकर संतुष्टि मिलती है। वहीं इस मामले में कई प्रतिवादियों ने उनके खिलाफ लगे रेप के आरोप का विरोध करते हुए दावा किया कि उन्हें लगा कि वे सहमति से सेक्स गेम में भाग ले रहे थे।

गिजेल पेलिकॉट ने कोर्ट में बताया कि वह कभी इन यौन कृत्यों में शामिल नहीं थी और उसने कभी भी सोने का नाटक भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में हर उस महिला के लिए लड़ रही हैं, जिसे बिना जाने नशा दिया गया है। 

HIV ग्रस्त शख्स ने 6 बार किया दुर्व्यवहार: पीड़ित महिला 

फ्रांसीसी पत्नी को उसके पति ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया ताकि 70 से अधिक अजनबियों द्वारा उसके साथ रेप किया जा सके। बेहोशी की हालत में महिला को यौन संचारित संक्रमणों से ग्रस्त कर दिया गया था। इस दौरान एचआईवी से पीड़ित किसी ज्ञात व्यक्ति द्वारा कम से कम छह बार उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। महिला ने ये बातें गुरुवार को कोर्ट में कहीं। 

महिला ने कहा कि उसके पति द्वारा करीब 100 बार उसका रेप करवाने के लिए तमाम पुरुषों को लाया गया। गिजेल ने बताया कि उनकी जान खतरे में थी लेकिन किसी ने एक सेकंड के लिए भी ये सब नहीं रोका।

महिला ने ये भी बताया कि वह अपने पति से तलाक लेने की प्रक्रिया में हैं।

पति ने कोई दया नहीं दिखाई: पीड़ित महिला

महिला ने कहा कि उनके पति ने उन पर बिल्कुल भी दया नहीं दिखाई। अभियोजकों ने कहा है कि गिसेले को कुचली हुई नींद की गोलियों से इतना अधिक बेहोश किया गया था कि उसे उस समय यौन हमलों के बारे में नहीं पता चल सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश