Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. दावोस में जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, कहा-'खत्म होना चाहिए युद्ध...पुतिन से भी जल्द मिलूंगा'

दावोस में जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, कहा-'खत्म होना चाहिए युद्ध...पुतिन से भी जल्द मिलूंगा'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि दावोस में उन्होंने जेलेंस्की के साथ अच्छी मुलाकात की। अब हम पुतिन से भी मिलेंगे। युद्ध खत्म होना चाहिए।

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia
Published : Jan 22, 2026 07:51 pm IST, Updated : Jan 22, 2026 09:37 pm IST
दावोस में पत्रकारों से वार्ता करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - India TV Hindi
Image Source : AP दावोस में पत्रकारों से वार्ता करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

दावोस, (स्विट्जरलैंड): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावोस में यूक्रेने राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद बहुत बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की से अच्छी मुलाकात की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी जल्द मिलेंगे। ट्रंप ने कहा कि अब "युद्ध खत्म होना चाहिए"। दावोस से रवाना होने से पहले मीडिया के सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा कि एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज या कल पुतिन से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा, "मैंने यहां राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की; बैठक अच्छी रही। हम (अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल) आज या कल राष्ट्रपति पुतिन से मिल रहे हैं।"

पुतिन को ट्रंप ने दिया संदेश

पुतिन को उनका संदेश क्या होगा, इस सवाल पर ट्रंप ने जवाब दिया, "युद्ध खत्म होना चाहिए। बहुत सारे लोग मारे गए हैं।" ट्रंप ने यह बयान विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान दिए, जहां उन्होंने जेलेंस्की से मुलाकात की और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध में भारी संख्या में लोगों की जान गई है और अब इसे रोकने का समय आ गया है। ट्रंप ने पहले भी कई बार दावा किया है कि वे इस युद्ध को जल्द खत्म करवा सकते हैं। उनकी यह मुलाकात और पुतिन से प्रस्तावित बैठक यूक्रेन संकट पर उनकी मध्यस्थता की कोशिशों का हिस्सा है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की मॉस्को यात्रा से युद्धविराम या शांति वार्ता की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि दोनों पक्षों के बीच मतभेद अभी भी गहरे बने हुए हैं। ट्रंप ने बैठक को "अच्छा" बताते हुए कहा कि आगे की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।

ट्रंप ने कहा-पुतिन-जेलेंस्की डील नहीं करते तो वे मूर्ख

ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ यह मुलाकात ऐसे समय की है, जब दावोस में बोर्ड ऑफ पीस चार्टर का हस्ताक्षर समारोह भी चल रहा था। इस दौरान ट्रंप यूक्रेन संकट पर अपनी मध्यस्थता की कोशिशों को आगे बढ़ा रहे थे। उन्होंने पहले भी कई बार दावा किया है कि वे जेलेंस्की और पुतिन दोनों को एक टेबल पर लाकर युद्ध समाप्त करवा सकते हैं। उन्होंने बुधवार को ही कहा था कि दोनों नेता अब "ऐसे बिंदु पर हैं जहां वे डील कर सकते हैं," और अगर नहीं करते तो "वे मूर्ख हैं।" हालांकि, जेलेंस्की ने बार-बार स्पष्ट किया है कि यूक्रेन रूस के साथ किसी भी समझौते में अपनी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और 1991 की सीमाओं पर कोई समझौता नहीं करेगा।

ट्रंप के विशेष दूत पुतिन से मिलेंगे

इस मुलाकात के बाद ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकोफ मॉस्को में पुतिन से मिलने वाले हैं, जहां रूस-यूक्रेन युद्ध पर आगे की बातचीत हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि वे दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं और "जल्द ही कुछ सकारात्मक" होने की उम्मीद है। यूक्रेन संकट पर ट्रंप का रुख पिछले कुछ महीनों में बदलता रहा है। उन्होंने युद्ध को "बाइडेन का युद्ध" बताया था और कहा था कि अगर वे सत्ता में होते तो यह शुरू ही नहीं होता। अब वे खुद को शांति दूत के रूप में पेश कर रहे हैं, लेकिन यूरोपीय सहयोगी और यूक्रेन इस बात से चिंतित हैं कि ट्रंप रूस के साथ जल्दबाजी में कोई समझौता कर सकते हैं, जिसमें यूक्रेन को क्षेत्रीय रियायतें देनी पड़ें। ट्रंप ने दावोस में यह भी कहा कि अमेरिका यूक्रेन को अरबों डॉलर की सहायता जारी रखेगा, लेकिन "युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए ताकि संसाधन बर्बाद न हों।" 

यह भी पढ़ें

PM मोदी के नेतृत्व पर फिदा हुआ यूरोपीय संघ, कहा-भारत के साथ EU करेगा नये शक्तिशाली एजेंडे पर काम; अमेरिका-चीन को बड़ा झटका

'पीस ऑफ बोर्ड' में शहबाज के शामिल होने पर भड़के पाकिस्तानी, कहा-"प्रधानमंत्री कर रहे ट्रंप का बूट पॉलिश"

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement