1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia-Ukraine War: अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हमले हुए तो एक घंटे के अंदर मारे जाएंगे कई लाख लोग, जानिए किन-किन देशों के पास है ये हथियार

Russia-Ukraine War: अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हमले हुए तो एक घंटे के अंदर मारे जाएंगे कई लाख लोग, जानिए किन-किन देशों के पास है ये हथियार

 Published : Oct 14, 2022 04:46 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 04:46 pm IST

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच कई महीनों से जंग चल रही है। अभी तक इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला नहीं है कि आगे क्या होगा। इधर पुतिन ने परमाणु की धमकी दे कर सबको परेशान कर दिया है।

Russia-Ukraine War- India TV Hindi
Russia-Ukraine War Image Source : INDIA TV/AP

Highlights

  • लाखों लोगों की मौत हो गई थी
  • रूस बनाम अमेरिका में बदल जाता है
  • साल 1945 में अमेरिका द्वारा जापान पर किया गया है

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में पिछले 7 महीने युद्ध चल रहे हैं। दोनों देश लगातार एक दुसरों को टारगेट कर रहे हैं। इस युद्ध में कई हजार सैनिकों की जान चली गई है। दोनों देश युद्ध में किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं। हाल ही में रूस ने युक्रेन के चार हिस्सों को अपने क्षेत्र में औपचारिक तौर पर मिला लिया। फिर भी रूस की बेचैनी देख जा रही है इसका उदाहरण पुतिन के बयानों से पता चलता है। पुतिन ने सितंबर के महीने में कहा था कि सीमा सुरक्षा और देश के लिए परमाणु बम इस्तेमाल करने में कोई गुरेज नहीं करेंगे। इस बयान के बाद पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका ने पुतिन के बयानों को काफी सीरियस लिया है।

दुनिया ने पहले भी देख ली है परमाणु अटैक 

आपको बता दें कि दुनिया इसे पहले भी परमाणु का दंश झेल चुकी है। साल 1945 में अमेरिका द्वारा जापान पर किया गया है परमाणु हमला आज भी लोगों को डराती है। वो घटना इतना खतरनाक था कि कई सालों तक वहां के रहने वाले हमले के चपेट में रहे। अमेरिका ने जपाना के शहर नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु अटैक किया था। हमले में उस वक्त देश के लाखों लोगों की मौत हो गई थी। सबसे हैरानी की बात है कि हमले कई महीनों के बाद भी लोग अपनी जान गंवाते रहे। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अगर पुतिन युक्रेन पर परमाणु हमला कर देते हैं तो क्या होगा। 

रूस पहले नाटों देशों को देगा जवाब 
पुतिन के पारमाणु अटैक से युक्रेन पुरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। फिर इतिहास में बताया जाएगा कि रूस के बगल में एक देश युक्रेन था। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को लेकर अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविधालय ने वर्तमान में चल रहे हालात का आंकलन करते हुए एक वीडियो दिखाया। जिसे 'प्लान ए' का नाम दिया गया है। इसमें दिखाया गया कि रूस जब युक्रेन पर परमाणु अटैक करता है तो कितना घातक साबित होगा। इस चार मिनट के वीडियो में दिखाया कि कैसे रूस नाटों देशों से लड़ने के लिए प्रयास कर रहा है। 

अमेरिका बनाम रूस युद्ध हुआ तो क्या? 
पहले ये युद्ध रूस और पश्चिमी देशों के बीच होता है और फिर युद्ध का रास्ता रूस बनाम अमेरिका में बदल जाता है। इसी वीडियो में आगे दिखाया गया कि अमेरिका रूस के बड़े शहरों पर पहले निशाना बना रहा है। और सबसे चौकानी वाली बात है कि जिस पर शहर अमेरिका हमला करने वाला है उस शहर के लोगों को पता चल जाता है कि यहां पर बम गिरने वाला है, जिससे लोगों को छिपने के लिए समय मिल जाता है। इस पर शोध कर रहे हैं वैज्ञानिकों ने दावा कि अगर रूस और अमेरिका के बीच परमाणु युद्ध हो गया तो 45 मिनट के अंदर 13 लाख लोगों की जान जा सकती है। इसका असर पूरे यूरोप में देखने को मिलेगा। इसके चपेट युरोप कई शहर होंगे। महज एक घंटे के भीतर 90 मिलियन लोग मारे जाएंगे।  

धरती का तापमान गिर जाएगा 
इसी से जुड़ा स्विट्जरलैंड की एक संस्था ने अपने एक कैंपन के मुताबिक बताया कि परमाणु विस्फोट से लाखों लोगों की मौत होगी। अगर हिरोशिमा और नागासाकी की तरह दस से कहीं अधिक बम गिराए जाते हैं तो ये संख्या बढ़कर करोड़ो में जा सकती है। इसके अलावा धरती की इकोसिस्टम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। ICAN के मुताबिक, 1945 में जो बम गिराया गया था उसी साइज की बम गिराई जाएगी तो धरती पर तबाही मच जाएगी। इसे अछूता कोई नहीं रहेगा। इसके चपेट में कई देश आएंगे। ICAN के मुताबिक, इस समय दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से लड़ रही है। अगर इस वक्त परमाणु हमला होता है तो धरती की तापमान पहले अपेक्षा में कम हो जाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है। आपको बता दें कि हमले से निकलने वाले धुएं धरती की सतह पर जम जाएगी वही अनुमान ये भी लगाया गया कि युद्ध से 10 प्रतिशत इलाकों में रौशनी भी नहीं पहुंच पाएगी। 

कई बार धरती को किया जा सकता है खत्म
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों पर नजर बनाए रखने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक, दुनिया भर में परमाणु हथियारों की संख्या 13,865 है। इन परमाणु हथियारों से धरती को पचास बार खत्म किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस समय दुनिया के नौ देशों के पास ही परमाणु हथियार है। जिनमें रूस, अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, इजरायल और उत्तर कोरिया शामिल है। अगर ये सभी देश अपने परमाणु हथियारों का प्रयोग करते हैं तो नागासाकी और हिरोशिमा इसके सामने काफी बौना साबित होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश