1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. किशोर ने पूर्व सैनिक पर बरसाए इतने मुक्के कि चली गई जान, लड़के को हुई दो साल की सजा

किशोर ने पूर्व सैनिक पर बरसाए इतने मुक्के कि चली गई जान, लड़के को हुई दो साल की सजा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 20, 2023 02:32 pm IST,  Updated : Nov 20, 2023 02:32 pm IST

ब्रिटेन में एक टीनएज शख्स ने पूर्व सैनिक पर इतने मुक्के बरसाए कि उसकी मौत हो गई। पूर्व सैनिक का कोई कसूर नहीं था, लेकिन उग्र शख्स ने उन पर मुक्कों की बरसात कर दी। जानिए क्या था पूरा मामला?

किशोर ने पूर्व सैनिक पर बरसाए इतने मुक्के कि चली गई जान- India TV Hindi
किशोर ने पूर्व सैनिक पर बरसाए इतने मुक्के कि चली गई जान Image Source : SOCIAL MEDIA

Britain News: ब्रिटेन में एक किशोर ने पूर्व ब्रिटिश सैनिक को एक मुक्का जड़ दिया। इस एक मुक्के से उस पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पूर्व सैनिक की उम्र 82 साल बताई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो डर्बीशायर पुलिस ने जारी किया है। यह हादसा मई 2021 में हुआ था, जब किशोर उमर मौमेचे ने डर्बी बस स्टेशन पर ब्रिटेन के पूर्व सैनिक डेनिस क्लार्क पर हमला किया था। 

डर्बीशायर पुलिस ने जारी किया वीडियो

डर्बीशायर पुलिस ने हमले का चौंकाने वाला फुटेज जारी किया है। इसमें मिस्टर क्लार्क किशोरों के उस समूह से घिरे हुए हैं, जिन्हें उन्होंने पहले डांटा था। आरोपी मौमेच को जुलाई में हत्या का दोषी पाया गया। शुक्रवार को डर्बी क्राउन कोर्ट में दो साल की सजा सुनाई गई। क्लार्क की मौत की जांच कर रहे इंस्पेक्टर मार्क शॉ ने कहा, हमारी जांच में सीसीटीवी वीडियो का अहम योगदान रहा। प्रतिवादी ने दावा किया था कि उसने आत्मरक्षा में यह काम किया। उसी घटना के संबंध में उस समय गिरफ्तार किए गए दो अन्य किशोर लड़कों के खिलाफ कोई आगे कार्रवाई नहीं की जा रही है।

क्या था पूरा घटनाक्रम?

82 वर्षीय डेनिस क्लार्क खरीददारी कर घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान आरोपी उमर मौमेचे और उसके दोस्त को एस्केलेटर के साथ कुछ गड़बड़ करते देखा। जब डेनिस से उनसे इसके बारे में पूछा। तो वे सभी डेनिस पर चिल्लाने लगे। लेकिन पूर्व सैनिक डेनिस घर की ओर लौट गए, लेकिन आरोपियों ने बस स्टेशन तक उनका पीछा किया। यहां  मौमेचे ने उन पर हमला कर दिया था। इस दौरान आरोपी द्वारा बेरहमी से उन पर मुक्के मारा गया। इसके बाद वह सभी भाग गए। लेकिन कुछ देरी में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उधर, डेनिस की कुछ समय बाद अस्पताल में मौत हो गई। डर्बीशायर पुलिस ने हमले का चौंकाने वाला वीडियो साझा किया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश