1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कौन हैं कियर स्टारमर? ऋषि सुनक को हटाकर बनेंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री

कौन हैं कियर स्टारमर? ऋषि सुनक को हटाकर बनेंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 05, 2024 10:14 am IST,  Updated : Jul 05, 2024 10:55 am IST

राजनीति में एंट्री लेने से पहले कियर स्टारमर वकालत करते थे। उन्हें साल 2020 में लेबर पार्टी का नेता चुना गया था। अब उन्होंने पार्टी को जीत दिलाई है। आइए जानते हैं स्टारमर के बारे में कुछ खास बातें।

Kier starmer- India TV Hindi
कियर स्टारमर। Image Source : BAPS SWAMINARAYAN SANSTHA

यूनाइटेड किंगडम या इंग्लैंड में आम चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। पीएम ऋषि सुनक ने समय से पहले ही चुनाव करवाने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, उनका ये दांव अब उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी चुनाव परिणाम में बुरी तरह से पिछड़ रही है तो वहीं, विपक्षी दल लेब पार्टी भारी बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि लेबर पार्टी का नेतृत्व कर रहे कियर स्टारमर, सुनक को हटाकर यूके के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। आइए जानते हैं स्टारमर के बारे में कुछ खास बातें।  

कौन हैं कियर स्टारमर?

कियर स्टारमर 61 साल के लेबर पार्टी के नेता हैं। उनका जन्म 2 सितंबर, 1962 को ऑक्सटेड, सरे में एक श्रमिक परिवार में हुआ था। उनकी मां एक नर्स थीं जो गठिया से जूझ रही थीं। स्टारमर के पिता टूल बनाने का काम किया करते थे। स्टारमर ने रीगेट ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की थी। वह अपने घर के पहले शख्स थे जो यूनिवर्सिटी गए थे।

राजनीति में एंट्री से पहले वकालत

राजनीति में एंट्री लेने से पहले कियर स्टारमर वकालत करते थे। वह ब्रिटेन में मानवाधिकार मामलों के काफी प्रसिद्ध वकील थे। उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। जानकारी के मुताबिक, कियर स्टारमर ने साल 1987 में एक बैरिस्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया। 

क्या है स्टारमर का वादा?

पूर्व वकील कियर स्टारमर ने साल 2015 में संसद में प्रवेश किया और 2020 में लेबर पार्टी का नेतृत्व संभाला। उनके नेतृत्व में ही लेबर पार्टी सत्ता पाने में कामयाब हो पाई है। यूके में 14 सालों बाद सत्ता में लेबर पार्टी की वापसी होगी। स्टारमर ने राजकोषीय जिम्मेदारी को बनाए रखते हुए सार्वजनिक सेवाओं को वापस बहाल करने की वकालत की है। 

रूस-इजरायल को लेकर क्या रहेगी नीति?

यूरोप में इस वक्त काफी उथल-पुथल का दौर चल रहा है। हालांकि, माना जा रहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर ब्रिटेन की नई सरकार की नीति में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं दिखाई देगा। स्टारमर ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को सहायता देते रहने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने गाजा में युद्धविराम का आह्वान किया है। उन्होंने हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों की रिहाई की भी मांग की है। 

ये भी पढ़ें- UK Election Result: ऋषि सुनक ने मानी हार, लेबर पार्टी और कियर स्टारमर को दी जीत की बधाई


हिजबुल्ला ने इजराइल पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, दनादन दागे रॉकेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश