1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस में बड़ा हादसा, कैफे में आग लगने से 15 की मौत, 250 लोगों को रेस्क्यू किया गया

रूस में बड़ा हादसा, कैफे में आग लगने से 15 की मौत, 250 लोगों को रेस्क्यू किया गया

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 05, 2022 01:42 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 01:42 pm IST

रूस के कोस्त्रोमा शहर के एक कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि रेस्तरां में आग तब लगी जब किसी शख्स ने झगड़े के बाद फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया था।

मौके पर पहुंचा राहत बचाव दल- India TV Hindi
मौके पर पहुंचा राहत बचाव दल Image Source : AP

रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लगने से शनिवार को 15 लोगों की मौत हो गई। आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग लग गयी। रेस्क्यू टीम ने 250 लोगों को बाहर निकाला। कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गयी। उन्होंने कहा कि मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी गयी है और पुलिस फ्लेयर गन (ऐसी पिस्तौल जिससे आग निकलती है) का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आगजनी की घटना रूस की राजधानी मॉस्को से 340 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित कोस्त्रोमा शहर के एक रेस्तरां में हुई। अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद एक ने फ्लेयर गन से फायर कर दिया। जिससे रेस्तरां में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद रेस्तरां में भगदड़ मच गई और इस घटना में 15 लोगों की दम घुटने और आग लगने से मौत हो गई। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेस्तरां में 250 से अधिक लोग मौजूद थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे राहत बचाव दल ने 250 लोगों को रेस्क्यू किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश