1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन में सैन्य टुकड़ी भेजने के लिए तैयार हो गया 'नाटो'! जानिए क्या बोले NATO प्रमुख?

यूक्रेन में सैन्य टुकड़ी भेजने के लिए तैयार हो गया 'नाटो'! जानिए क्या बोले NATO प्रमुख?

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Feb 27, 2024 05:54 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 05:54 pm IST

रूस और यूक्रेन में जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दो साल पूरे होने पर भी यह जंग जारी है। इसी बीच यूक्रेन में सैन्य टुकड़ी भेजने के बारे में नाटो प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

यूक्रेन में सैन्य टुकड़ी भेजने के लिए तैयार हो गया 'नाटो'! - India TV Hindi
यूक्रेन में सैन्य टुकड़ी भेजने के लिए तैयार हो गया 'नाटो'! Image Source : FILE

NATO on Russia Ukraine War:  रूस और यूक्रेन में जंग को दो साल पूरे हो गए। सैन्य संगठन 'नाटो' के देशों की ओर से यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद दी जाती रही है। इसी बीच रूस से जंग लड़ने के लिए यूक्रेन में नाटो की सेना भेजने को लेकर नाटो प्रमुख का बड़ा बयान सामने आया है। जानिए सैन्य टुकड़ी यूक्रेन भेजने को लेकर नाटो प्रमुख ने क्या कहा?

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कुछ पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन में लड़ाकू सैनिकों की टुकड़ी भेजे जाने की खबरों के बीच मीडिया को बताया कि सैन्य गठबंधन की युद्धग्रस्त देश में सैनिक भेजने की कोई योजना नहीं है। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो सहयोगी देश यूक्रेन को प्रभावी समर्थन मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हम 2014 से ऐसा करते आ रहे हैं और रूसी आक्रमण के बाद समर्थन बढ़ाया गया है, लेकिन यूक्रेन में नाटो के लड़ाकू सैनिकों को भेजने जैसी कोई योजना नहीं है।''

द्विपक्षीय समझौते पर कर रहे विचार

सोमवार को पेरिस दौरे से पहले स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कहा कि कुछ देश इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या यूक्रेन को रूसी आक्रमण से बचाने में मदद करने के लिए युद्धग्रस्त देश में सेना भेजने के लिए द्विपक्षीय समझौता किया जाए या नहीं। पेरिस में 20 से ज्यादा देशों के शीर्ष अधिकारी यूक्रेन को दी जाने वाली मदद में वृद्धि के विकल्प पर चर्चा करने के लिए साथ आ रहे हैं। फिको ने कहा कि उनकी सरकार की स्लोवाकियाई सैनिकों को भेजने की कोई योजना नहीं है। 

जानिएस्लोवाकिया की संसद के स्पीकर ने क्या कही बात?

हालांकि उन्होंने इस बात की ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया कि कौन से देश इस तरह के समझौते पर विचार कर रहे हैं। स्लोवाकिया संसद के स्पीकर पीटर पेल्लेग्रिनी ने कहा कि स्लोवाकिया यूक्रेन में सैनिकों को नहीं भेजेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश