1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Nobel Prize 2025: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस को मिला सम्मान

Nobel Prize 2025: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस को मिला सम्मान

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Oct 07, 2025 03:25 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 03:25 pm IST

भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो चुका है। वर्ष 2025 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस दिया गया है।

Nobel Prize- India TV Hindi
Nobel Prize Image Source : AP

Nobel Prize 2025: वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत स्टॉकहोम के कारोलिंस्का संस्थान में एक समिति द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा के साथ हुई है। मंगलवार को भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान हुआ है। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस दिया गया है।

226 वैज्ञानिकों को मिला है भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

एक दिन पहले ही तीन वैज्ञानिकों मैरी ई.ब्रुनको, फ्रेड रैमस्डेल और डॉ शिमोन साकागुची को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई थी। साल 1901 से 2024 के बीच 118 बार भौतिकी के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है। अब तक 226 वैज्ञानिकों को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पिछले साल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अग्रदूत जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग के आधार स्तंभ बनाने में मदद के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। 

कब होगा नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान?

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की कड़ी में बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र के विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी। पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जो इसके संस्थापक स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है। नोबेल की 1896 में इसी दिन मृत्यु हुई थी। इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख अमेरिकी डॉलर) की नकद राशि प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें:

Nobel Prize 2025: चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची को मिला सम्मान

तस्वीरें लेने के चक्कर में गई जान, बर्फीले पहाड़ से गिरकर पर्वतारोही की मौत; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश