1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में पहलगाम पर घमासान, एक तरफ थे खालिस्तानी और पाकिस्तान...तभी सामने आ गया हिंदुस्तान; देखें VIDEO

लंदन में पहलगाम पर घमासान, एक तरफ थे खालिस्तानी और पाकिस्तान...तभी सामने आ गया हिंदुस्तान; देखें VIDEO

 Published : May 01, 2025 07:50 pm IST,  Updated : May 01, 2025 07:50 pm IST

लंदन में पहलगाम हमले को लेकर भारतीय अप्रवासियों ने भारतीय उच्चायोग के सामने मौजूद खालिस्तानियों और पाकिस्तानियों का जमकर विरोध किया। भारतीयों ने वंदे मातरम और जयहिंद के नारे लगाए। साथ ही आतंकवादियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

लंदन में खालिस्तानियों और पाकिस्तानियों को भारतीयों ने दिया करारा जवाब।- India TV Hindi
लंदन में खालिस्तानियों और पाकिस्तानियों को भारतीयों ने दिया करारा जवाब। Image Source : ANI

लंदन: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का देश से लेकर विदेश तक में विरोध हो रहा है। भारतीय लोगों में इस आतंकी हमले को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। सभी देशवासी और अप्रवासी भारतीय हमले के जिम्मेदार आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ भारत विरोधी तत्व पहलगाम हमले से खुश हैं। लंदन में पाकिस्तानियों और खालिस्तानियों का एक समूह भारत विरोध प्रदर्शन कर रहा था। मगर तब काफी संख्या में वहां भारतीय अप्रवासी पहुंच गए और खालिस्तानियों व पाकिस्तानियों का जमकर विरोध किया। भारतीयों ने वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाए।

देखते ही देखते ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के सामने भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और उन्होंने उच्चायोग के बाहर मौजूद खालिस्तानी और पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन का भारी विरोध किया। अप्रवासी भारतीयों ने खालिस्तानियों और पाकिस्तानियों के खिलाफ और भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखाया। इससे खालिस्तानी और पाकिस्तानी भाग खड़े हुए।

भारतीय प्रवासियों ने लगाए नारे

भारतीय प्रवासियों ने आतंकवाद की निंदा करते हुए नारे लगाए और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के जिम्मेदार आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रवासी भारतीयों के एक समूह ने कहा, "हम भारत और प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए एकत्र हुए हैं। निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। मुझे नहीं पता कि खालिस्तानी लोग उनका (आतंकियों का) समर्थन क्यों कर रहे हैं। अगर आप इतिहास देखें तो सिखों ने भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।" (इनपुट-एएनआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश