1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ऑस्ट्रिया में हुआ PM मोदी का जोरदार स्वागत, वियना पहुंचते ही चांसलर कार्ल नेहमर ने लगाया गले और खींची सेल्फी

ऑस्ट्रिया में हुआ PM मोदी का जोरदार स्वागत, वियना पहुंचते ही चांसलर कार्ल नेहमर ने लगाया गले और खींची सेल्फी

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 10, 2024 07:53 am IST,  Updated : Jul 10, 2024 09:08 am IST

रूस की यात्रा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब दूसरे यूरोपीय देश की यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। राजधानी वियना पहुंचने पर ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया है। पीएम मोदी ने इन खास पलों की तस्वीरों को अपने एक्स पर शेयर कर कार्ल नेहमर का आभार जताया है।

ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी। - India TV Hindi
ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी। Image Source : X @NARENDRAMODI

वियनाः रूस की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के वियना पहुंचते ही उन्हें गला लगा लिया और प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खींची। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में अपने इस शानदार स्वागत के लिए कार्ल नेहमर का एक्स पर धन्यवाद किया है साथ ही उस पल की कई खास तस्वीरों को भी शेयर किया है। 

पीएम मोदी ने लिखा "चांसलर कार्ल नेहमर गर्मजोशी से स्वागत के लिए आपका बहुत धन्यवाद। मैं कल के लिए भी हमारी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं। हम दोनों देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।" वहीं ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने भी एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वियना में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र होने के साथ आपसी भागीदार भी हैं। मैं आपकी इस यात्रा के दौरान अपनी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूँ!

ऑस्ट्रिया में क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम 

सुबह 10 बजे से 10 बजकर 15 मिनट के दौराम पीएम मोदी का स्वागत। इसके बाद पीएम मोदी गेस्टबुक पर हस्ताक्षर करेंगे। 10.15 से 11 बजे के दौरान पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। 11-11.20 मिनट पर पीएम मोदी प्रेस वक्तव्य देंगे। 11.30 से 12.15 के बीच पीएम मोदी ऑस्ट्रिया-भारत सीईओ बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 12.30-1.50 बजे के दौरान वह ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ लंच करेंगे। दोपहर 2 बजे से ढाई बजे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन के साथ बातचीत करेंगे। 3.40 से 4.30 बजे तक ऑस्ट्रियाई हस्तियों के साथ बैठकें करेंगे। शाम पांच बजे प्रेस वार्ता होगी। शाम 7.00-7.45 के दौरान सामुदायिक कार्यक्रम है। इसके बाद रात 8 बजकर 15 मिनट पर पीएम मोदी स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें

PM मोदी की एक जुबान और रूस ने दे दी Indian Army को ऊंची उड़ान, पुतिन के इस फैसले से भारत के सामने कांप उठेंगे दुश्मन


यूक्रेन युद्ध को लेकर PM मोदी ने फिर दे दी पुतिन को बड़ी नसीहत, कहा-"निर्दोष बच्चे मरते हैं तो दहल जाता है दिल"
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश