1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ शेयर की सेल्फी, बोलीं- 'रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त'

जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ शेयर की सेल्फी, बोलीं- 'रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त'

 Published : May 20, 2026 06:25 am IST,  Updated : May 20, 2026 09:11 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की यात्रा पर हैं। यहां पहुंचने के बाद इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली और लिखा है कि रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।

pm modi Giorgia Meloni italy- India TV Hindi
पीएम मोदी और इटली की पीएम मेलोनी। Image Source : X (@GIORGIAMELONI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में इटली पहुंच गए हैं। आज पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात होगी और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। बता दें कि रोम में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए इटली के विदेश मंत्री पहुंचे तो जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।

रोम में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

रोम में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का होटल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। भारी तादाद में तिरंगा लेकर भारतीय होटल में पहुंचे थे। पूरा होटल मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा। पीएम मोदी ने भी गर्मजोशी से लोगों से मुलाकात की, लोगों से हाथ मिलाया और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया। इस दौरान भारतीय और इटली के कलाकारों ने पारंपरिक डांस और क्लासिकल म्यूज़िक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका पीएम मोदी ने भरपूर लुत्फ उठाया और उनकी हौसला-अफजाई भी की।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

इटली पहुंचने पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया और कहा- "मैं इटली के रोम शहर में उतर चुका हूं। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूंगा और उनसे चर्चा करूंगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) पर ध्यान केंद्रित करना। इसके साथ ही संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा और बहुपक्षवाद के साथ-साथ वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करूंगा।"

क्यों अहम है IMEC पर चर्चा?

पीएम मोदी की यात्रा में होने वाली चर्चाओं में सबसे अहम है इंडिया-मिडिल ईस्‍ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी IMEC। ये केवल एक ट्रेड कॉरिडोर ही नहीं है बल्कि ऐसा सिल्‍क रूट है जो भारत, मिडिल-ईस्‍ट और यूरोप के बीच की साझेदारी को मजबूत करेगा। इस कॉरिडोर के तहत, रेलवे, रोड, एनर्जी पाइपलाइन और समुद्र के नीचे डिजिटल केबल बिछाए जाएंगे। इस प्रोजेक्‍ट के अस्तित्‍व में आते ही दुनिया का व्यापारिक नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा।

ये भी पढ़ें- "दुनिया भारत पर भरोसा क्यों करे?" नार्वे की पत्रकार ने पूछा सवाल, विदेश मंत्रालय ने जवाब देकर बोलती कर दी बंद

'सैन्य कार्रवाई से स्थायी समाधान नहीं', पीएम मोदी ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति के लिए संवाद पर दिया जोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश