1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia-Ukraine War:रूस-क्रीमिया के बीच सागर का पुल उड़ाने पर बौखलाए पुतिन, कीव के कई इलाकों को बना दिया बंजर

Russia-Ukraine War:रूस-क्रीमिया के बीच सागर का पुल उड़ाने पर बौखलाए पुतिन, कीव के कई इलाकों को बना दिया बंजर

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 10, 2022 06:44 pm IST,  Updated : Oct 10, 2022 06:44 pm IST

Russia-Ukraine War:पुतिन के जन्मदिन पर रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले दो सागरों के बीच बने महत्वपूर्ण पुल को तथाकथित रूप से यूक्रेन की ओर से उड़ाने जाने पर रूसी राष्ट्रपति बौखला गए हैं। उन्होंने इसे यूक्रेन का आतंकवादी हमला करार दिया है।

Russia-Ukraine War- India TV Hindi
Russia-Ukraine War Image Source : INDIA TV

Highlights

  • रूस ने 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया को छीन कर लिया था कब्जा
  • रूस और क्रीमिया के बीच बना पुल पुतिन के बर्थडे पर विस्फोट से उड़ा
  • क्रीमिया से संपर्क टूटने पर बौखलाए पुतिन

Russia-Ukraine War:पुतिन के जन्मदिन पर रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले दो सागरों के बीच बने महत्वपूर्ण पुल को तथाकथित रूप से यूक्रेन की ओर से उड़ाने जाने पर रूसी राष्ट्रपति बौखला गए हैं। उन्होंने इसे यूक्रेन का आतंकवादी हमला करार दिया है। इसका बदला लेने के लिए पुतिन ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमों और मिसाइलों की वर्षा से एक-एक इलाके को बंजर बनाना शुरू कर दिया है। इस हमले में दर्जनों आम लोगों की भी मौत हो गई है। पचासों लोग घायल हुए हैं।

रूस ने सोमवार को भी यूक्रेन की राजधानी कीव समेत उसके कई शहरों पर हमला किया जिसमें नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। राजधानी कीव में हमलों में आठ लोगों की जान जाने की खबर है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाद में कहा कि यूक्रेन पर हमले मास्को नियंत्रित क्रीमिया प्रायद्वीप के एक पुल पर हमले समेत कीव की “आतंकवादी” कार्रवाई के जवाब में किए गए। पुतिन ने कहा कि रूसी सेना ने प्रमुख ऊर्जा और सैन्य कमान सुविधाओं को लक्षित करने के लिए हवा, समुद्र और जमीन से सटीक हथियार प्रक्षेपित किए। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन अगर रूस पर “आतंकवादी हमले” जारी रखता है, तो मास्को की प्रतिक्रिया “खतरे के स्तर के लिहाज से सख्त और आनुपातिक” होगी।

क्रीमिया से टूटा रूस का संपर्क

वर्ष 2014 में यूक्रेन से हुए युद्ध के बाद क्रीमिया पर रूस ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद दो सागरों के बीच यूरोप का सबसे लंबा पुल करीब 13 किलोमीटर बनाकर दो रूस को क्रीमिया से जोड़ा था। मगर यह पुल पुतिन के जन्मदिन पर उड़ा दिया गया। पुल उड़ाने वाले ने इसे पुतिन का बर्थडे गिफ्ट बताया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति बौखला गए हैं। अब वह यूक्रेन की राजधानी कीव के नागरिक ठिकानों पर भी हमले करवा रहे हैं। घंटों तक चलने वाले भीषण हमले ने मास्को द्वारा अचानक सैन्य हमलों को तेज किए जाने को परिलक्षित किया है। इससे एक दिन पहले ही पुतिन ने शनिवार को रूस को क्रीमिया के कब्जे वाले क्षेत्र से जोड़ने वाले विशाल पुल पर विस्फोट को यूक्रेनी विशेष सेवाओं द्वारा नियोजित एवं अंजाम दिया गया एक “आतंकवादी कृत्य” कहा था।

यूक्रेन से रूस को करना पड़ रहा कड़ा मुकाबला
यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार रोस्तिस्लाव स्मिरनोव ने बताया कि कीव में हुए हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए। प्रमुख शहरों पर निरंतर हमलों ने आवासीय क्षेत्रों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुविधाओं को समान रूप से प्रभावित किया। हाल के हफ्तों में एक सफल यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई के बीच युद्ध में तेजी नजर आई है। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब कुछ घंटों बाद ही पुतिन को सुरक्षा परिषद की एक बैठक करनी है। रूस-यूक्रेन युद्ध को सात महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और जिन इलाकों को मास्को अपने में मिलाने की कोशिश में था वहां कई मोर्चों पर उसे युद्ध के मैदान में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा है। कीव के मेयर विताली क्लित्चको ने कीव के बीचों-बीच शेवचेंको में विस्फोट होने की जानकारी दी। इस इलाके में कई सरकारी कार्यालय हैं, जिन्हें नुकसान पहुंचा है। कई स्थानीय निवासी सड़कों पर नजर आए और उनमें से कई घायल थे। हवाई हमलों से लोगों को सतर्क करने वाले सायरन कीव समेत देश के कई इलाकों में बार-बार बज रहे थे।

जेलेंस्की ने यूक्रेनवासियों से मजबूती से डटे रहने को कहा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेनवासियों से मजबूती से डटे रहने की अपील करते हुए अपने टेलीग्राम खाते पर कहा, ‘‘रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी से हमारा नामो-निशान मिटाने की कोशिश कर रहा है।’’ यूक्रेन सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा कि 75 मिसाइलों को यूक्रेन के ठिकानों की तरफ दागा गया, जिनमें से 41 को वायु रक्षा द्वारा निष्प्रभावी कर दिया गया। जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि लक्ष्य 10 शहरों में नागरिक क्षेत्र और ऊर्जा सुविधाएं थीं। उन्होंने कहा, “(रूसियों ने) सबसे अधिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे समय और ऐसे लक्ष्यों को चुना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश