1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'पुतिन ने मारा वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन को', यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

'पुतिन ने मारा वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन को', यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 08, 2023 11:10 pm IST,  Updated : Sep 08, 2023 11:11 pm IST

रूस के दुश्मन नंबर 1 यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी बड़ा दावा कर दिया है कि पुतिन ने वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन को मारा है।' हालांकि उन्होंने अपने दावे को लेकर कोई सबूत नहीं दिया।

'पुतिन ने मारा वैगनर प्रमुख येवेगनी प्रिगोझिन को', यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा- India TV Hindi
'पुतिन ने मारा वैगनर प्रमुख येवेगनी प्रिगोझिन को', यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा Image Source : FILE

Volodymyr Zelenskyy: पिछले दिनों हवाई दुर्घटना में रूस के लिए लड़ने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवेगनी प्रिगोझिन की मौत हो गई थी। इस पर अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों ने मौत का जिम्मेदार पुतिन को बताया था। हालांकि पुतिन ने कहा था कि 'येवेगनी प्रिगोझिन टैलेंटेड था, लेकिन गलती कर गया।' उसके अंतिम संस्कार में भी पुतिन शामिल नहीं हो सके। क्योंकि क्रेमलिन का कहना था कि यह प्रिगोझिन का पारिवारिक मसला था। इसी बीच अब रूस के दुश्मन नंबर 1 यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी बड़ा दावा कर दिया है कि पुतिन ने वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन को मारा है।' हालांकि उन्होंने अपने दावे को लेकर कोई सबूत नहीं दिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन विद्रोही वैगनर ग्रुप के बॉस येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के पीछे थे। प्रिगोझिन की पिछले महीने अपने टॉप लड़ाकों के साथ एक संदिग्ध विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। जेलेंस्की ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। लेकिन, उन्होंने दावा किया कि प्रिगोझिन की मौत के पीछे पुतिन का हाथ था। प्रिगोझिन के लड़ाके रूस की तरफ से यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे थे और उन्होंने बखमुत जैसे बड़े शहर पर कब्जे में बड़ी भूमिका निभाई थी। यूक्रेन ने प्रिगोझिन के वैगनर ग्रुप पर युद्ध अपराधों का भी आरोप लगाया था।

जेलेंस्की ने कही ये बात

जेलेंस्की ने कहा कि "तथ्य यह है कि उन्होंने (पुतिन) प्रिगोझिन को मार डाला। कम से कम हम सभी के पास यही जानकारी है। किसी अन्य प्रकार की नहीं, जो उसकी तर्कसंगतता और इस तथ्य के बारे में भी बताती है कि वह कमजोर हो चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन का कहना है कि दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच की जाएगी, हालांकि पश्चिमी देशों को इसकी निष्पक्ष जांच पर संदेह है। रूस का दावा है कि प्रिगोझिन की मौत को लेकर पुतिन के ऊपर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं।

प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ किया था विद्रोह

येवेगनी प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ ही विद्रोह कर दिया था। 1999 में सत्ता में आने के बाद पहली बार पुतिन के लिए इतनी बड़ी चुनौती किसी ने पेश की थी। हालांकि बाद में बताया गया कि पुतिन और प्रिगोझिन में समझौता हो गया और प्रिगोझिन बेलारूस चले गए। लेकिन पुतिन को इस विद्रोह के बाद से ही ​प्रिगोझिन पर से विश्वास उठ गया था और प्रिगोझिन को उन्होंने देशद्रोही बताया था। प्रिगोझिन ने इसी साल जून में रूस के खिलाफ एक सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया था। उसने 1999 में सत्ता में आने के बाद से पुतिन के शासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश की थी। पुतिन ने इस विद्रोह के बाद प्रिगोझिन को देशद्रोही और पीठ में छुरा घोपने वाला 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश