1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन का दिखा अलग अंदाज, नन्ही बच्ची के साथ कुछ यूं मस्ती करते दिखे रूसी राष्ट्रपति

यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन का दिखा अलग अंदाज, नन्ही बच्ची के साथ कुछ यूं मस्ती करते दिखे रूसी राष्ट्रपति

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 05, 2023 07:31 pm IST,  Updated : Jul 05, 2023 07:32 pm IST

पुतिन ने उस बच्ची को देखते ही गले से लगाया और दुलार किया। इस 8 साल की बच्ची का नाम रायसत अकिपोवा है। दोनों बात करते हुए नजर आ रहे है।

पुतिन का दिखा अलग अंदाज, नन्ही बच्ची के साथ कुछ यूं दिखे रूसी राष्ट्रपति- India TV Hindi
पुतिन का दिखा अलग अंदाज, नन्ही बच्ची के साथ कुछ यूं दिखे रूसी राष्ट्रपति Image Source : TWITTER

Russian President Putin: रूस और यूक्रेन की जंग के बीच आर्थिक प्रतिबंध और 'नाटो' व यूक्रेन के पलटवार हमलों से परेशान रूसी राष्ट्रपति पुतिन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। क्रेमलिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे एक आठ साल की नन्ही बच्ची के साथ​ दिखाई दे रहे हैं। पुतिन ने उस बच्ची को देखते ही गले से लगाया और दुलार किया। इस 8 साल की बच्ची का नाम रायसत अकिपोवा है। दोनों बात करते हुए नजर आ रहे है।

दरअसल, 8 साल की बच्ची रायसत ने पुतिन से अपने गृह क्षेत्र के बजट अनुदान मांगने के लिए वित्त मंत्री से फोन पर बात करने का अनुरोध किया था। पिछले महीने एक संक्षिप्त सशस्त्र विद्रोह के बाद जारी किए गए इस वीडियो में पुतिन काफी देखभाल, चिंतित और नियंत्रण में करने वाले जैसे प्रतीत हो रहे है। इसमें वह रायसत अकिपोवा का स्वागत करते हुए नजर आ रहे है।

जब रूस के वित्तमंत्री हुए हैरान

जब पुतिन ने वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव को अचानक से कॉल किया तो वो काफी हैरान हो गए। वह लड़की के अभिवादन का जवाब नहीं दे पा रहे थे। हालंकि, लड़की के गृह क्षेत्र के बजट अनुदान की मांग पर वित्त मंत्री सहमत हो गए। वित्त मंत्री से हुई बातचीत के बाद पुतिन ने लड़की को जानकारी दी कि उसके गृह क्षेत्र दागिस्तान के लिए 5 अरब रूबल का फंड जारी किया गया है। यह राशि 55.6 मिलियन डॉलर के बराबर है। नन्ही बच्ची के साथ बातचीत के दौरान पुतिन काफी खुश नजर आ रहे थे। वे बच्ची के साथ बात करने के दौरान कई बार हंसे।

जब पुतिन ने बच्ची को दिया छोटा सा गुलदस्ता

बातचीत के दौरान पुतिन काफी हंसते हुए नजर आ रहे थे। बता दें, पुतिन ने वित्त मंत्री से पहले रायसत के साथ प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन को भी कॉल किया था। रायसत एक हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए सिलुआनोव को धन्यवाद करती है। पुतिन ने एक छोटा सा गुलदस्ता उस बच्ची को दिया। एक बड़ा गुलदस्ता उसके माता पिता को दिया। 

बच्ची की रोती हुई वीडियो देखकर परेशान हो गए थे पुतिन

दरअसल, पिछले हफ्ते पुतिन ने दागिस्तान की विजिट की थी। वहां लोगों की एक भीड़ से वे काफी घुलमिल गए थे। तब उनकी मुलाकात रायसत से नहीं हो पाई थी। इस कारण वह काफी उदास हो गई थी। इस 8 साल की बच्ची की रोने वाली तस्वीर और वीडियो देखकर पुतिन से रहा नहीं गया। उन्होंने उस बच्ची और उसके माता पिता को मॉस्को इनवाइट किया। 

पुतिन के खुशमिजाज रवैये की हो रही चर्चा

बता दें, पुतिन ने पिछले हफ्ते दागिस्तान की यात्रा की थी और वहां लोगों की एक भीड़ से काफी घुलमिल गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रायसत से नहीं हो पाई थी, जिसके बाद वह काफी उदास हुई थी। 8 साल की बच्ची की रोने वाली तस्वीर देखने के बाद पुतिन काफी परेशान हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने रायसत और उसके माता-पिता को मास्को में आमंत्रित किया था। पुतिन के इस खुशमिजाज रवैये की खूब प्रशंसा हो रही है। उनके इस रूख को पहले लोगों ने नहीं देखा था। बच्ची से मुलाकात यह दर्शाता है कि रूसी राष्ट्रपति रूसी समाज और देश के प्रति उनका क्या नजरिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश