1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रेपिस्ट ने पीड़िता के दफ्तर में किया फोन, खुद को बताया ओसामा बिन लादेन; दी बम से उड़ाने की धमकी

रेपिस्ट ने पीड़िता के दफ्तर में किया फोन, खुद को बताया ओसामा बिन लादेन; दी बम से उड़ाने की धमकी

 Published : Apr 29, 2026 01:53 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 01:53 pm IST

ब्रिटेन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने महिला के ऑफिस में फोन कर उसे धमकी देते हुए खुद को ओसामा बिन लादेन बताया। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Ross Fyles- India TV Hindi
Ross Fyles Image Source : MERSEYSIDE POLICE

लंदन: एक रेपिस्ट ने पीड़िता के ऑफिस में फोन कर उसे बताया कि वह ओसामा बिन लादेन है और बम से हमला कर उसे उड़ा देगा। फिलहाल,  फोन करेन वाले शख्स को जेल भेज दिया गया है। फोन करने वाले शख्स का नाम रॉस फाइल्स है और उसने पीड़िता पर भयानक यौन हमले किए थे, जिनमें चाकू की नोक पर उसका बलात्कार करना और एक अलग घटना के दौरान उसे गोली मारने की धमकी देते हुए उसके मुंह में एक नकली बंदूक डालना शामिल है। 

पीड़िता पर कई बार हुए क्रूर हमले

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, रॉस फाइल्स को कई मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। इस यौन अपराधी ने पीड़िता पर कई क्रूर हमले भी किए हैं। लिवरपूल क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि एक घटना के दौरान, रॉस फाइल्स ने शिकायतकर्ता को मुक्का मारा, उसके बाल खींचे और उस पर थूका। सुनवाई को दौरान यह भी बताया गया कि रॉस ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर कहा था कि बस एक धक्का काफी होगा।

लंबी है रॉस के गुनाहों की लिस्ट

फाइल्स ने पीड़िता को लगातार अपमानजनक संदेश भी भेजे, जिसके बाद उसने उसके काम करने की जगह पर एक वॉइसमेल छोड़ा, जिसमें उसने खुद को ओसामा बिन लादेन बताया और कहा कि वह दफ्तर की इमारत को उड़ा देगा। उसने उसके सहकर्मियों के चेहरे एक-एक करके काट डालने की धमकी भी दी। रिपोर्ट के अनुसार रॉस पर 33 अपराधों के लिए पहले भी 21 बार दोष सिद्ध हो चुके हैं, जिनमें आगजनी और 2016 में एक 13 साल की लड़की को गर्भवती करने के बाद उसके साथ यौन संबंध बनाने के 2 मामले शामिल हैं।

बचाव पक्ष के वकील ने क्या कहा?

बचाव पक्ष की वकील केटी एपलटन ने अपने मुवक्किल के बारे में सजा सुनाए जाने से पहले तैयार की गई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अदालत से कहा कि जब वह सात साल का था तब उसकी मां अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई थी। जाहिर है यह एक बहुत ही दुखद घटना थी। स्कूल में भी उसे तंग किया जाता था, जिससे उसके मन में अकेलापन और अस्वीकृति का भाव पैदा हो गया। इसका मिस्टर फाइल्स के भावनात्मक विकास पर काफी गहरा असर पड़ा होगा।

यह भी पढ़ें:

शख्स ने घर तक पीछा कर महिला के साथ किया बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा; कहा-'तुम खतरा हो'

ईंधन की कमी के चलते पाकिस्तानी कर रहे अजीब हरकतें, लोग गुब्बारों में जमा कर रहे खाना पकाने वाली गैस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश