1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन पर रूस ने फिर किया बड़ा हमला, दागी 100 से ज्यादा मिसाइलें, जेलेंस्की ने कही ये बात

यूक्रेन पर रूस ने फिर किया बड़ा हमला, दागी 100 से ज्यादा मिसाइलें, जेलेंस्की ने कही ये बात

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 29, 2022 02:45 pm IST,  Updated : Dec 29, 2022 02:45 pm IST

राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों में एक बड़ा हवाई हमला किया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

Russia Ukraine War: बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की ने ब्लैकरॉक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी फिंक के साथ अपने देश के पुनर्निर्माण पर चर्चा की थी। लेकिन ठीक उससे एक दिन बाद गुरुवार को रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला कर दिया। गुरुवार की सुबह रूस ने यूक्रेन पर 100 से ज्यादा मिसलाइलें दागी। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर 100 से अधिक मिसाइलें दागीं, राजधानी कीव सहित कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनाई दी।

कई इलाकों में भारी नुकसान

राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों में एक बड़ा हवाई हमला किया है। लगातार एक के बाद एक मिसाइलें दागी गई। इससे काफी नुकसान पहुंचा है।   

कई शहरों की बत्ती गुल

धमाकों के बाद कई शहरों में बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक कीव और खार्किव सहित प्रमुख यूक्रेनी शहरों पर रूसी मिसाइलों के एक बड़े पैमाने बैराज से हमला किया गया।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश