1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता के लिए शर्तों पर तैयार हुआ रूस, ट्रंप ने दोनों देशों पर बनाया दबाव

Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता के लिए शर्तों पर तैयार हुआ रूस, ट्रंप ने दोनों देशों पर बनाया दबाव

 Published : Mar 08, 2025 02:12 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 02:12 pm IST

रूस त्रिकोणीय वार्ता पर सहमत हो गया है, लेकिन उसने इसके लिए कई शर्तें रखी हैं। अमेरिका ने दोनों पक्षों पर वार्ता के लिए दबाव बनाए रखना जारी रखा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर वार्ता को तैयार राष्ट्रपति पुतिन। - India TV Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध पर वार्ता को तैयार राष्ट्रपति पुतिन। Image Source : AP

क्रेमलिनः रूस-यूक्रेन संघर्ष मामले में शांति वार्ता के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी हां कर दी है, लेकिन क्रेमलिन कई शर्तों के साथ इस बातचीत के लिए तैयार हुआ है। रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने के अनुसार स्थायी शांति बहाल करने के कई प्रयासों के बीच मॉस्को वार्ता के लिए ‘त्रिपक्षीय बैठक’ करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान अमेरिकी प्रशासन, अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में संघर्ष को रोकने की दिशा में ‘सही संकेत’ प्रदर्शित कर रहा है।

संघर्ष को समाप्त करने के इरादे को दर्शाने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर, राजदूत ने रूस के दृष्टिकोण से स्थिति की व्यापक रूपरेखा पेश करनी चाही। रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था और संघर्ष को हल करने और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए विभिन्न हलकों से प्रयास किए जा रहे हैं। अलीपोव ने कहा कि वह यूरोप के पुनः सैन्यीकरण के बारे में बात कर रहे हैं और हाल ही में एक बैठक भी हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इन शर्तों को क्यों स्वीकार करना चाहिए?

रूस ने कहा-हम युद्ध जीत रहे, फिर भी वार्ता को तैयार

रूसी राजदूत ने कहा कि साफ शब्दों में कहें तो कोई शांतिपूर्ण वार्ता किए बिना भी आगे बढ़ सकते हैं, हम यह युद्ध जीत रहे हैं, फिर भी हम शांति समझौते के लिए तैयार हैं। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इस समय यूरोप और यूक्रेन इसमें बाधा बन रहे हैं। निजी तौर पर मुझे नहीं लगता कि यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।’ बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन पर शांति समझौते के साथ आगे बढ़ने का दबाव बनाए रखा है। क्योंकि क्रेमलिन कुछ शर्तों के तहत एक अस्थायी संघर्ष विराम को स्वीकार करने के लिए तैयार होगा। लिहाजा अमेरिकी राष्ट्रपति कीव के लिए वर्षों से जारी मदद को भी बंद कर दिया है। अमेरिका मास्को को खुश करने की कोशिश कर रहा है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से ट्रम्प ने कहा, "हम रूस के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं।" "मुझे यूक्रेन से निपटना अधिक कठिन लग रहा है। अमेरिका रूस से प्रतिबंध हटाने समेत कई तरह की सहूलियतों पर बात कर रहा है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश