1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अभी खत्म नहीं हुआ है युद्ध, रूस ने ठंड शुरू होने से पहले यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक

अभी खत्म नहीं हुआ है युद्ध, रूस ने ठंड शुरू होने से पहले यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 20, 2023 11:35 am IST,  Updated : Nov 20, 2023 11:35 am IST

रूस और यूक्रेन की जंग अभी भी खत्म नहीं हुई है। ठंड का मौसम शुरू होने से पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर जोरदार ड्रोन अटैक किए। 20 ईरानी ड्रोन से हमले करके रूस ने एक बार फिर अपने खतरनाक इरादे जहिर कर दिए।

युद्ध, रूस ने ठंड शुरू होने से पहले यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक- India TV Hindi
युद्ध, रूस ने ठंड शुरू होने से पहले यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक Image Source : FILE

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन में जंग अभी थमी नहीं है। ठंड शुरू होने से पहले रूस ने एक बार फिर यूक्रेन ​की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक किए। रूस द्वारा अटैक के लिए जिन ड्रोन का उपयोग किया गया, वो खास ईरानी ड्रोन थे। 20 के करीब ईरानी ड्रोन से रूस ने कीव पर खतरनाक तरीके से हमले किए। यूक्रेन ने अपने बचाव में 15 ड्रोन को मार गिराया। इजराइल हमास जंग के बीच एक बार फिर रूस और यूक्रेन युद्ध की आग भड़क उठी है। 

उत्तर एशिया और यूरोपीय इलाकों में जोरदार ठंड की आमद होने वाली है। इससे पहले रूस ने जंग में फिर 'गर्मी' ला दी है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर जोरदार ड्रोन हमले किए। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि युद्ध के दूसरे शीतकाल मौसम की ओर बढ़ने के बीच यूक्रेनी सीमा पर बड़े बदलाव की कुछ तात्कालिक संभावनाएं हैं। सेना के एक बयान के अनुसार, रूस ने कीव, चर्कासी और पोल्टावा क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए 20 ईरानी ड्रोन से हमला किया। वहीं, यूक्रेन की विमान रोधी प्रणालियों ने 15 ड्रोन मार गिराए।

48 घंटे में दूसरी बार किया गया खतरनाक हमला

कीव के सैन्य प्रशासन के प्रवक्ता सेरही पोपको ने कहा कि शहर पर रात भर हुआ हमला बीते 48 घंटों में हुआ दूसरा हमला है। उन्होंने कहा कि ड्रोन ने अलग-अलग दिशाओं से शहर पर हमला किया। पोपको ने कहा कि इस हमले में किसी के हताहत होने और भारी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सीमा पर बड़े बदलाव की कुछ तात्कालिक संभावनाएं हैं क्योंकि युद्ध में न तो रूस और न ही यूक्रेन ने कोई सार्थक प्रगति की है।

एक दिन में 400 लोगों की मौत!

उधर, मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह युद्ध में आदेश न मानने वाले सैनिकों की हत्या कर रहा है। कीव ने दावा किया है कि एक प्रमुख शहर पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश में एक दिन में 400 लोगों की मौत हुई है, जिससे रूसी सेना काफी कमजोर पड़ गई। किर्बी ने कहा कि रूस द्वारा जुटाए गए सैनिक अप्रशिक्षित थे और युद्ध के लिए तैयार नहीं थे।

ठंड से पहले एक और जोरदार हमला

दरअसल, रूस के लड़ाके वैगनर ग्रुप की ओर से लड़ते रहे हैं, जो इतने पेशेवर शुरू से नहीं रहे। क्योंकि वे ठेके पर लड़ाई करते रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लंबी लड़ाई से रूस भी कोई नतीजा नहीं देख थक गया है। रूस की ओर से कुछ समय की शांति के बाद एक बार फिर बड़े हमले किए गए हैं। दरअसल, रूस और यूक्रेन के जिस इलाके में जंग हो रही है, वहां ठंड में पारा माइनस डिग्री में चला जाता है। ऐसे में जंग से पहले रूस ने फिर ताबड़तोड़ हमले करके अपने खतरनाक इरादे जाहिर कर दिए है। बता दें कि 24 अक्टूबर 2022 को रूस और यूक्रेन में जंग की शुरुआत हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश