1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'कुर्स्क में उत्तर कोरियाई जवानों ने यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ लड़ी जंग', रूसी सेना ने बता दिया सच

'कुर्स्क में उत्तर कोरियाई जवानों ने यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ लड़ी जंग', रूसी सेना ने बता दिया सच

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 26, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 06:34 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग में उत्तर कोरिया के सैनिकों ने बड़ी भूमिका निभाई है। रूसी सेना की ओर से अब यह बात खुद कही गई है। रूस ने कहा है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने युद्ध में वीरता दिखाई है।

उत्तर कोरिया के सैनिक- India TV Hindi
उत्तर कोरिया के सैनिक Image Source : AP

Russia Ukraine War: रूसी सेना के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने शनिवार को पुष्टि की कर दी है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। गेरासिमोव ने कहा कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने ‘यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने के दौरान रूसी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध अभियानों में भाग लिया और युद्ध में धैर्य एवं वीरता दिखाई।’ 

 

रूस ने किया बड़ा दावा

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, क्रेमलिन यूक्रेन जंग को लेकर बड़ा दावा किया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सभी यूक्रेनी सैनिकों को रूस के कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया है। रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने शनिवार को एक बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस बारे में जानकारी भी दी है।

यूक्रेन ने नहीं की टिप्पणी

कुर्स्क क्षेत्र में मिली बड़ी सैन्य कामयाबी को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सैनिकों और कमांडरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "कुर्स्क सीमा क्षेत्र में हमारे दुश्मन की हार हुई है, हमारे सैनिकों और मोर्चे की सफलताओं के लिए सही परिस्थितियां हैं।" यूक्रेन की ओर अभी रूस के इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:

Pahalgam Terror Attack: भारत ने स्थगित की सिंधु नदी जल संधि, पाकिस्तान ने जो किया वो जानकर हंस पड़ेंगे आप

ईरान की पोर्ट सिटी बंदर अब्बास में हुआ भीषण विस्फोट, कम से कम 516 लोग हुए घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश