1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फिर दहला रूस का दागिस्तान, गैस सर्विस स्टेशन में विस्फोट के बाद आग लगने से 13 लोगों की मौत

फिर दहला रूस का दागिस्तान, गैस सर्विस स्टेशन में विस्फोट के बाद आग लगने से 13 लोगों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 28, 2024 05:46 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 05:46 pm IST

रूस के दागिस्तान में फिर भीषण ब्लास्ट हुआ है। इसमें कम से कम 13 लोग मारे गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आतंकी हमला होने की आशंका जाहिर की गई है।

रूस के दागिस्तान गैस सर्विस स्टेशन में विस्फोट के बाद का नजारा। - India TV Hindi
रूस के दागिस्तान गैस सर्विस स्टेशन में विस्फोट के बाद का नजारा। Image Source : AP

 मास्कोः रूस का दागिस्तान एक बार फिर तेज धमाकों से दहल गया है। यहां पर एक गैस स्टेशन पर हुए भीषणतम विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका जाहिर की जा रही है। यह धमाका ऐसे वक्त में हुआ जब गैस सर्विस स्टेशन पर कर्मचारी अपने काम में जुटे हुए थे। रूसी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्रीय राजधानी माखचकाला के बाहरी इलाके में स्थित सर्विस स्टेशन में विस्फोट के बाद जबरदस्त आग लग गयी, जो स्टेशन के जलपानघर में फैल गई।

जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी थी। मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। माखचकाला मॉस्को से करीब 1,600 किलोमीटर दक्षिण में है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है और शनिवार को दागिस्तान में शोक दिवस घोषित किया गया है। पिछले साल अगस्त में दागिस्तान में एक गैस स्टेशन पर हुए भीषण विस्फोट में 35 लोग मारे गए थे और 115 से अधिक घायल हो गए थे। (एपी) 

आतंकी हमले का शक

रूस को आशंका है कि यह एक आतंकी हमला है, जिसे दुश्मनों ने अंजाम दिया है। रूसी सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच करने में जुट गई हैं। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को सुबूत और नमूने जुटाने के लिए भेजा गया है। अभी तकह विस्फोट की कोई भी वजह का पता नहीं चल सका है। मगर अचानक हुए विस्फोट से आतंकी हमले की आशंका हो रही है। 

यह भी पढ़ें

न्यूयॉर्क में जयशंकर ने UAE से लेकर सिंगापुर, उज्बेकिस्तान और डेनमार्क के समकक्षों को साधा, जानें क्या हुई बात


हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के मारे जाने के बाद डरा तेहरान, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश