1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने यूक्रेन को दिया बहुत बड़ा झटका, सीमा से सटे 4 गांवों पर किया कब्जा

रूस ने यूक्रेन को दिया बहुत बड़ा झटका, सीमा से सटे 4 गांवों पर किया कब्जा

 Published : May 27, 2025 05:31 pm IST,  Updated : May 27, 2025 05:31 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग में रूसी सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। रूस की सेना ने यूक्रेन के 4 गांवों पर कब्‍जा कर लिया है। ये गांव सुमी क्षेत्र में रूस और यूक्रेन की सीमा पर स्थित हैं।

रूस यूक्रेन जंग- India TV Hindi
रूस यूक्रेन जंग Image Source : AP

कीव: रूसी सेना ने यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में 4 सीमावर्ती गांवों पर कब्जा कर लिया है। एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्होंने सीमा पर एक 'बफर जोन' स्थापित करने का आदेश जारी किया है। इस बीच यूक्रेन के सुमी क्षेत्र के गवर्नर ने कहा है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के इलाके में 'बफर जोन' बनाने के इरादे से गांवों पर कब्जा किया है। 

शांति वार्ता पर नहीं बनी बात

युद्ध विराम सुनिश्चित करने और शांति वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में कई महीनों से किए जा रहे प्रयासों के बावजूद रूस की ओर से हमलों को रोकने का कोई संकेत नहीं दिया जा रहा है। रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने तीन साल में पहली बार प्रत्यक्ष वार्ता के लिए इस महीने की शुरुआत में तुर्किये में मुलाकात की थी। बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली ही एकमात्र ठोस परिणाम रहा है, लेकिन वार्ता से कोई महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिली है। 

रूस के सैनिक
Image Source : APरूस के सैनिक

रूस कर रहा है ताबड़तोड़ हमले

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और रविवार के बीच रूस ने यूक्रेन पर लगभग 900 ड्रोन दागे। रूस ने रविवार की रात यूक्रेन के खिलाफ सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 355 ड्रोन दागे गए थे। यूक्रेन की वायु सेना ने मंगलवार को बताया कि सोमवार से मंगलवार तक रूस ने यूक्रेन पर 60 ड्रोन दागे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सात रूसी क्षेत्रों में रात भर में यूक्रेन के 99 ड्रोन को मार गिराया। (एपी)

यह भी पढ़ें: 

हमास की कैद से मुक्त हुए बंधक ने पेंटिंग्स के जरिए बताई अपनी कहानी, देखें तस्वीरें

फ्रांस के राष्ट्रपति को पत्नी ने प्लेन में जड़ा थप्पड़, जानें वायरल VIDEO पर अब मैक्रों ने क्या कहा

जानें पुतिन ने किसके लिए कहा 'सिर्फ मूर्ख ही करते हैं समझौता, नहीं बिछाऊंगा Red Carpet'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश