1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने किया पलटवार, इस देश के राजनायिक को किया निष्कासित

रूस ने किया पलटवार, इस देश के राजनायिक को किया निष्कासित

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 31, 2023 11:10 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 11:50 pm IST

इस महीने एस्टोनिया ने रूस के एक राजनयिक को निष्कासित किया था, जिस पर विरोध प्रकट करते हुए रूस ने अपने यहां एस्टोनिया के दूतावास प्रभारी जो कि यूरोपियन यूनियन देशों के मिशन के प्रमुख हैं, उन्हें तलब किया था। रूस ने घोषणा की थी कि एक एस्टोनियाई राजनयिक को मॉस्को से जाना होगा।

रूस ने किया पलटवार, इस देश के राजनायिक को किया निष्कासित- India TV Hindi
रूस ने किया पलटवार, इस देश के राजनायिक को किया निष्कासित Image Source : FILE

Russia News: रूस ने एस्टोनिया से अपने राजनयिक को निकाले जाने के बाद एस्टोनिया के राजनयिक को निष्कासित किया है। एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दरअसल इस महीने एस्टोनिया ने रूस के एक राजनयिक को निष्कासित किया था, जिस पर विरोध प्रकट करते हुए रूस ने अपने यहां एस्टोनिया के दूतावास प्रभारी जो कि यूरोपियन यूनियन देशों के मिशन के प्रमुख हैं, उन्हें तलब किया था। रूस ने घोषणा की थी कि एक एस्टोनियाई राजनयिक को मॉस्को से जाना होगा।

रूसी मंत्रालय ने चेतावनी दी कि रूस एस्टोनियाई अधिकारियों द्वारा की जा रही रूस विरोधी उत्तेजक कार्रवाई के जवाब में अन्य कदम उठाएगा। एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय ने इस आरोप को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया। एस्टोनियाई विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके राजनयिक को रूस छोड़ने के लिए पांच अप्रैल तक का समय दिया गया है। 

मंत्रालय ने साथ ही यह भी कहा कि मास्को में एस्टोनियाई दूतावास कामकाज जारी रखेगा और कर्मचारी अपना काम करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 24 मार्च को एस्टोनिया ने कहा था कि एक रूसी राजनयिक की गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हुआ है। एस्टोनिया ने रूसी राजनयिक को देश छोड़ने के लिए पांच दिन का समय दिया था।

Also Read:

बदला जंग का तरीका, लड़ाकू विमानों की जगह ले रहे जंगी Drone, रूसी ड्रोन ने मार गिराया यूक्रेन का फाइटर जेट

पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान, देश चलाने की खातिर इस देश को सौंप देगा तीन खास हवाई अड्डे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश