1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन को पैट्रियट हथियार देने पर रूस ने दी धमकी, कहा-अमेरिकी हथियारों को रूसी मिसाइलें मार गिराएंगी

यूक्रेन को पैट्रियट हथियार देने पर रूस ने दी धमकी, कहा-अमेरिकी हथियारों को रूसी मिसाइलें मार गिराएंगी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 24, 2022 09:44 am IST,  Updated : Dec 24, 2022 09:44 am IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। अमेरिका इस जंग में यूक्रेन को लगातार मदद कर रहा है। ताजा मामले में अमेरिका ने यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल हथियार देने का भरोसा दिया है। इस पर रूस भड़क गया है। रूस ने हमले की चेतावनी दे डाली है। कहा कि हमारी मिसाइलें ज्यादा भारी पड़ेंगी।

Russia Ukraine War- India TV Hindi
Russia Ukraine War Image Source : FILE

रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म नहीं हुई है। हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जरूर यूक्रेन से जंग खत्म करने की बात कही। लेकिन यूक्रेन को अमेरिका ने पैट्रियट मिसाइल देने का वादा किया है। इस कारण रूस भड़क गया है। उसने चेतावनी दी है कि वह जोरदार मिसाइल हमले करेगा और उसकी मिसाइलें अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल पर भारी पड़ेंगी व उन्हें मार गिराएंगी। 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस का मिसाइल सिस्टम अमेरिका के सिस्टम को मार गिराने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा। दरअसल, सैन्य मदद के तहत अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का वादा किया है, लेकिन यह मदद रूसी राष्ट्रपति को पसंद नहीं आई है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा।

इस हफ्ते यूक्रेन के लिए अमेरिका ने दी मदद

पेंटागन ने इस हफ्ते यूक्रेन के लिए अतिरिक्त 850 मिलियन अमरिकी डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणा की थी। इसी के साथ ही सैन्य सहायता में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम शामिल था, जो क्रूज मिसाइलों, कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और विमानों को ऊंचाई में ही गिराने में संभव है। दरअसल, जेलेंस्की के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। अमेरिका यूक्रेन को हरसंभव मदद कर रहा है। 

पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना

पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस का मिसाइल सिस्टम अमेरिका के सिस्टम को मार गिराने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि सभी सशस्त्र संघर्ष बातचीत के माध्यम से खत्म होते हैं। इसका मतलब है कि यूक्रेन आखिरकार शांति के बदले क्षेत्र को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा। पुतिन ने कहा जितनी जल्दी कीव यह समझ जाए, उतना अच्छा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश