रूसी सेना लगातार यूक्रेन के खिलाफ अपने हमले को तेज कर रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव से कुछ दूर रूस की सेना लगातार हमले कर रही है। इस बीच खबर आई थी यूक्रेन के राष्ट्रपति भी देश छोड़कर चले गए हैं। लेकिन वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक नया वीडियो शेयर कर ऐसी सभी खबरों को झूठा करार दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने देश के लोगों को छोड़कर कहीं नहीं गए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर भी विमान लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं। रविवार तड़के सुबह दो विमान करीब 300 छात्रों को लेकर भारत पहुंचे हैं। इससे पहले भी कई छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित बचाया जा चुका है।
- Hindi News
- विदेश
- यूरोप
- Russia-Ukraine News: परमाणु निगरानी एजेंसी की बुधवार को बैठक, पुतिन ने परमाणु सेना को अलर्ट पर रखा
Russia-Ukraine News: परमाणु निगरानी एजेंसी की बुधवार को बैठक, पुतिन ने परमाणु सेना को अलर्ट पर रखा
रूसी सेना लगातार यूक्रेन के खिलाफ अपने हमले को तेज कर रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव से कुछ दूर रूस की सेना लगातार हमले कर रही है। इस बीच खबर आई थी यूक्रेन के राष्ट्रपति भी देश छोड़कर चले गए हैं। लेकिन वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक नया वीडियो शेयर कर ऐसी सभी खबरों को झूठा करार दिया था।
Russia Ukraine 27 Feb
-
11:46 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष सत्र आहूत करने पर सुरक्षा परिषद में होगा मतदान
यूक्रेन पर रूस के हमले के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा का “आपातकालीन विशेष सत्र” आहूत करने पर सुरक्षा परिषद में मतदान होगा। इससे दो दिन पहले मास्को ने कीव पर हमले पर एक प्रस्ताव को रोकने के लिए वीटो का इस्तेमाल किया था। विशेष सत्र आहूत करने पर मतदान के लिए 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक (स्थानीय समयानुसार) रविवार दोपहर को होगी। 1950 से अब तक महासभा के ऐसे केवल 10 सत्र आहूत किये गए हैं। सत्र आहूत करने के लिए मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य- चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद को जिनेवा में मानवाधिकार परिषद के 49वें नियमित सत्र में शामिल होना था लेकिन उन्होंने “यूक्रेन की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा परिषद में होने वाले घटनाक्रम के चलते” यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत सर्जेई किसलितस्या से भी मुलाकात की।
-
11:18 PM (IST) Feb 27, 2022
रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करेगा यूरोपीय संघ
यूरोपीय संघ (ईयू) की मुख्य कार्यकारी ने कहा कि 27 देशों के उनके संगठन ने रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और यूक्रेन को हथियार की आपूर्ति के लिए कोष उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही यूक्रेन पर रूसी हमले के विरोध में क्रेमलिन के कुछ मीडिया आउटलेट पर भी रोक लगाने का फैसला लिया जा रहा है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को कहा, ‘‘पहली बार यूरोपीय संघ हमले के शिकार देश को हथियार और अन्य उपकरणों की आपूर्ति के लिए वित्तीय मदद देगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ईयू के हवाई क्षेत्र को रूसियों के लिए बंद कर रहे हैं। हम सभी रूसी मालिकाना हक वाले, रूस में पंजीकृत या रूसियों द्वारा नियंत्रित विमानों पर रोक लगाने का प्रस्ताव करते हैं। अब से ये विमान न तो ईयू के देशों में उतर सकेंगे या उड़ान भर सकेंगे और न ही संगठन के देशों पर से गुजर सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि ईयू ‘क्रेमलिन की मीडिया मशीन पर भी रोक लगाएगा। रूसी सरकार के स्वामित्व वाले रशिया टुडे और स्पूतनिक के साथ-साथ उनकी अनुषांगी अब पुतिन के युद्ध को न्यायोचित करार देने और हमारी एकजुटता में विभाजन के बीज बोने के लिए झूठ नहीं फैला पाएगी।’
-
11:01 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन के हमले ने लोकतंत्र की नाजुक स्थिति को उजागर किया : विश्लेषक
राजनीतिक-समाज विज्ञानियों का मानना है कि यूक्रेन पर रूस के हमलों ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती अधिनायकवादी प्रवृतियों और लोकतंत्र की नाजुक स्थिति को उजागर किया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने हाल में दुनिया के हालात पर चर्चा करते हुए वैश्विक नेताओं के साथ वार्षिक बैठक की शुरुआत की। उन्होंने कहा मानवता ने ‘‘सच्चाई के क्षण’’ का सामना किया। गुतारेस ने कहा, ‘‘शांति, मानव अधिकार, सबका सम्मान, समानता, न्याय, एकजुटता की भावना को धक्का लगा है। दंड से मुक्ति की भावना जोर पकड़ रही है।’’ संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए गुतारेस का संदेश यूक्रेन पर रूसी सेना के आक्रमण के साथ और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने जिन चीजों को रेखांकित किया, वे लोकतंत्र के मूल सिद्धांत हैं।
-
11:00 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक
यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष और वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की कवायद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की और वस्तुस्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में मोदी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब यूक्रेन के कई हवाई अड्डों, ईंधन केंद्रों तथा अन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद रविवार को रूसी सेना ने दक्षिण क्षेत्र में स्थित रणनीतिक बंदरगाहों पर भी नियंत्रण करने का प्रयास किया।
-
10:20 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन से अभी तक 2,000 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया: विदेश सचिव
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को बताया कि भारत ने युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से अभी तक अपने करीब 2,000 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है और वहां फंसे अन्य नागरिकों को पड़ोसी देशों की सीमाओं पर स्थित विभिन्न ट्रांजिट प्वाइंट के माध्यम से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
-
10:17 PM (IST) Feb 27, 2022
यूनान ने यूक्रेन को रक्षा सहायता भेजी
यूनान यूक्रेन सरकार के अनुरोध पर हथियार, राइफल और मिसाइल लांचर आदि यूक्रेन भेज रहा है। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। रविवार सुबह यहां प्रधानमंत्री कायरियाकोस और वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के बीच बैठक में सैन्य सहायता पहुंचाने का फैसला किया गया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा साजो-सामान लेकर एक सी-130 विमान पोलैंड पहुंच चुका है और दूसरा बाद में पहुंचेगा। प्रवक्ता ने बताया कि कंबल और खाने-पीने की चीजों जैसी मानवीय सहायता लेकर दो और विमान एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पोलैंड के लिए रवाना हुए।
-
10:17 PM (IST) Feb 27, 2022
रूस को ‘स्विफ्ट’ से प्रतिबंधित करने में जापान भी होगा शामिल
जापान ने ‘स्विफ्ट’ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संदेश प्रणाली से रूसी बैंकों को हटाने के निर्णय में अमेरिका और यूरोपीय देशों का साथ देने का फैसला लिया है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने यह जानकारी दी। यूक्रेन पर रूस द्वारा किये गए हमले की वजह से उस पर प्रतिबंध लगाने की ओर यह कदम बढ़ाया गया है। जापान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य रूसी अधिकारियों की संपत्तियों को भी जब्त करेगा। किशिदा ने संवाददाताओं से कहा कि जापान यूक्रेन को एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन मानवीय सहायता भी देगा। किशिदा ने कहा, “यूक्रेन पर रूस का हमला यथास्थिति को बदलने का एकतरफा प्रयास है और इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नींव हिल जाएगी। यह अंतरराष्ट्रीय कानून का सीधे तौर पर उल्लंघन है और हम कड़े शब्दों में इसकी भर्त्सना करते हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “जापान यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा है जो अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता और परिवारों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।”
-
10:16 PM (IST) Feb 27, 2022
कनाडा ने भी रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की
कनाडा ने भी कई यूरोपीय देशों की तरह रूस के सभी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है। इस कदम के जरिये पश्चिमी देश यूक्रेन पर आक्रमण करने वाले रूस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवहन मंत्री उमर अलखाबिर ने रविवार को कहा कि कनाडा रूस को हमलों के लिए जवाबदेह ठहराएगा। अधिकतर यूरोपीय देशों ने रूसी विमानों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है। हालांकि स्पेन, यूनान, सर्बिया और तुर्की समेत कुछ देशों ने अभी ऐसा नहीं किया है।
-
9:22 PM (IST) Feb 27, 2022
परमाणु निगरानी एजेंसी की बुधवार को होगी अहम बैठक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से Russia Nuclear Deterrent Forces को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर अमेरिका समेत सभी यूरोपीय देशों ने चिंता जताई है। अब सामने आया है कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की परमाणु निगरानी एजेंसी रूस के रुख को लेकर बुधवार को आपात बैठक करेगी। यूएन की इस एजेंसी में फिलहाल 35 देश शामिल हैं।
-
9:19 PM (IST) Feb 27, 2022
भारत में जॉर्जिया के राजदूत ने कहा- जॉर्जिया यूक्रेन के साथ खड़ा है
भारत में जॉर्जिया के राजदूत आर्चिल ज़ुलियाशविली ने कहा कि जॉर्जिया यूक्रेन के साथ खड़ा है। अंत में यूक्रेन की जीत होगी। निर्दोष लोगों की हत्या करना मानवता के खिलाफ अपराध है और जिसने भी ऐसा किया वह जवाबदेह होगा। उम्मीद है कि यह युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा।
-
9:17 PM (IST) Feb 27, 2022
पुतिन के परमाणु आदेश को अमेरिका ने खतरनाक बताया
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने कदमों से खतरनाक स्थिति पैदा कर रहे हैं। बताते चलें कि पुतिन ने यूक्रेन संकट के बीच अपने परमाणु बलों को अलर्ट पर रखा है।
-
9:17 PM (IST) Feb 27, 2022
आगामी बुधवार को UN परमाणु निगरानी कमेटी इमरजेंसी बैठक करेगी
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते युद्ध को देखते हुए आगामी बुधवार को UN परमाणु निगरानी कमेटी इमरजेंसी बैठक करेगी। यूक्रेन युद्ध पर UN परमाणु निगरानी कमेटी की इमरजेंसी बैठक होगी। 35 देशोंके प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे। उधर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NATO यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बढ़ा रहा है। NATO ने यूक्रेन को एंटी-एयरक्राफ्ट, एंटी टैंक सिस्टम भेजे हैं।
-
9:13 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इंडिगो दो उड़ानों का संचालन करेगी
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इंडिगो एयरलाइन बुडापेस्ट तक दो उड़ानों का संचालन करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि विमान सोमवार और मंगलवार को दिल्ली से रवाना होंगे। पहले ये उड़ानें इस्तांबुल तक जाएंगी और उसके बाद हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचेंगी। वापसी में ये विमान इस्तांबुल से होते हुए दिल्ली आएंगे।
-
7:50 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों की सूची देखिए
यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों की सूची: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला
-
7:40 PM (IST) Feb 27, 2022
PM मोदी इसे खुद मॉनिटर कर रहे हैं- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
PM मोदी इसे खुद मॉनिटर कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने रोमानिया, हंगरी और पोलैंड में टीमें भेज दी हैं। जहां जंग चल रही है-जैसे खारकीव आदि, वहां मुश्किल है बाकी जगहों से लोगों को निकाला जा रहा है: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
-
7:07 PM (IST) Feb 27, 2022
NATO देशों ने रूस के खिलाफ आक्रामण रवैया अपनाया- व्लादिमीर पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि NATO देशों ने रूस के खिलाफ आक्रामण रवैया अपनाया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी करके सबको चौंका दिया है। वीडियो में मॉस्को में इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को दर्शाया गया है।
-
7:00 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे
यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
-
6:56 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दुनिया से UNSC में रूस की मतदान शक्ति को खत्म करने का आग्रह किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुनिया से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस की मतदान शक्ति को खत्म करने का आग्रह किया और कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी कार्रवाई को 'नरसंहार' बताया: (रॉयटर्स)
-
6:35 PM (IST) Feb 27, 2022
बेलारूस में शांति वार्ता के लिए तैयार हुआ यूक्रेन
रूस की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन बेलारूस में शांति वार्ता के लिए तैयार हो गया है। पहले यह खबरें आई थीं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बेलारूस में शांति वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
-
6:28 PM (IST) Feb 27, 2022
क्रेन और रूस दोनों के राजदूतों से बात हुई, मैंने उनका समर्थन मांगा है- विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला
रूस से लगते यूक्रेन के इलाकों में फंसे भारतीयों के बारे में बोलते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमारे मास्को में दूतावास से लोगों की एक टीम को वहां भेजा है ताकि उस क्षेत्र की मैपिंग हो जाए और ट्रांसपोर्ट का, खाने का, रहने का इंतजाम किया जाए। अभी तो ये संघर्ष क्षेत्र है। जैसे ही हमें सूचना मिलेगी कि इस क्षेत्र से हम भारतीयों को निकाल सकते हैं, ऑपरेशन चलाकर उन्हें निकाला जाएगा। मेरी आज यूक्रेन और रूस दोनों के राजदूतों से बात हुई। मैंने उनका समर्थन मांगा है। मैंने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को अलग-अलग बुलाया, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। मैंने उन स्थानों को साझा किया जहां भारतीय नागरिक केंद्रित हैं। दोनों राजदूतों ने हमारी चिंताओं पर ध्यान दिया और हमें भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
-
6:16 PM (IST) Feb 27, 2022
हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया के रास्ते अपने नागरिकों को निकाल रहा भारत- विदेश सचिव
विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने रविवार को कहा, चूंकि यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद था, इसलिए हमने हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया के रास्ते अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए विकल्पों की पहचान की। यूक्रेन से लगने वाली इन देशों की सीमाओं पर चेक पॉइंट की पहचान की गई, जहां तक भारतीय छात्रों को सड़क मार्ग से लाया गया। विदेश मंत्रालय ने निकासी प्रक्रिया में सहायता के लिए टीमों को तैनात किया था।
-
6:11 PM (IST) Feb 27, 2022
भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की नई एडवाइजरी
जिन लोगों (यूक्रेन में फंसे भारतीय) को लग रहा है कि अभी स्थिति यात्रा के लिए अनुकूल नहीं है, या किसी भी कारण से यात्रा करने में असमर्थ हैं, वे प्रतीक्षा कर सकते हैं: कीव, यूक्रेन में भारतीय दूतावास
-
6:10 PM (IST) Feb 27, 2022
करीब 1000 भारतीयों को डेंजर जोन से निकाला जा चुका है: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को कहा कि यूक्रेन से हमारे लगभग 1000 नागरिकों को रोमानिया और हंगरी के रास्ते निकाला जा चुका है। 1000 अन्य को लैंड रूट के माध्यम से यूक्रेन से निकाला गया है। रोमानिया और हंगरी के लिए बॉर्डर क्रॉसिंग कार्यरत है। पोलैंड के लिए बॉर्डर के रास्ते लाखों की संख्या में यूक्रेनी नागरिक और दूसरे देशों के लोगों द्वारा यूक्रेन छोड़ने के प्रयास के चलते वहां समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
-
5:52 PM (IST) Feb 27, 2022
रूस को खारकीव से पीछे धकेला- यूक्रेन
यूक्रेन के गवर्नर ने दावा किया है कि उसकी सेना ने खारकीव से रूसी सेना को पीछे धकेल दिया है और अब देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर एक बार फिर यूक्रेन के कब्जे में है। इस बीच खारकीव में आम लोगों के लिए अब भी कर्फ्यू लगा है।
-
5:49 PM (IST) Feb 27, 2022
राष्ट्रपति पुतिन का यूक्रेन के राष्ट्रपति पर बड़ा आरोप
बेलारूस में रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत की पेशकश की है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, यूक्रेन बातचीत से भागकर वक्त बर्बाद कर रहा है और बातचीत का मौका गंवा रहा है।
-
5:06 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
रूस के हमले पर यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि जवाबी हमले में रूस को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। रूस के 146 टैंक, 27 प्लेन और 26 हेलीकॉप्टर तबाह हुए हैं। साथ ही रूस के 4300 सैनिक अबतक मारे जा चुके हैं।
-
5:05 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में डाली याचिका
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ऐलान किया है कि उनकी तरफ से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में रूस के खिलाफ याचिका डाली गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि रूस ने युद्ध के बहाने मासूम नागरिकों के खिलाफ नरसंहार किया है। यूक्रेन ने रूस को सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश और सजा देने की मांग उठाई है। बताया गया है कि रूस के खिलाफ इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।
-
5:00 PM (IST) Feb 27, 2022
रूसी विमानों के लिए कई देशों ने हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया
रूसी विमानों के लिए फिनलैंड भी हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है। डेनमार्क और आयरलैंड के बाद बेल्जियम ने भी रूस के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
-
4:51 PM (IST) Feb 27, 2022
युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने अपने 4300 सैनिक और 146 टैंक गंवाए- यूक्रेन
यूक्रेन का दावा है कि जब से जंग शुरू हुई है तब से रूस के 4300 जवानों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने लगभग 4,300 सैनिक और 146 टैंक खो दिए हैं। फिनलैंड और डेनमार्क भी रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि आक्रमण को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस से उसकी सीट छीन ली जानी चाहिए।
-
4:50 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन से बचकर निकलने वाले भारतीयों को बिना वीजा अपनी सीमा में एंट्री दे रहा पोलैंड
भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की का कहना है कि यूक्रेन में रूसी आक्रमण के बाद वहां से बचकर निकलने वाले भारतीय छात्रों को बिना किसी वीजा के पोलैंड में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।
-
4:15 PM (IST) Feb 27, 2022
'छात्रों को वापस लाने का खर्चा सरकार उठाएगी'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने पर बात की। उन्होंने कहा कि लगातार काम किया जा रहा है। हम लोग प्रतिबद्ध हैं कि यूक्रेन में जितने भी भारतीय हैं, उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाएगा। सभी सरकारी खर्च पर भारत लाए जाएंगे: राजनाथ सिंह
-
3:13 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार है लेकिन बेलारूस में नही, जो मॉस्को की तीन दिन से चल रहे हमले के लिए जमीनी मदद कर रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडिया संदेश में वार्ता के वैकल्पिक स्थानों के तौर पर वारसॉ, ब्रातिस्लावा, इस्तांबुल, बुडापेस्ट या बाकू का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर भी वार्ता हो सकती है लेकिन स्पष्ट किया कि यूक्रेन बेलारूस में वार्ता नहीं करेगा। क्रेमलिन ने रविवार को कहा कि उसका एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए बेलारूस के होमेल शहर पहुंच गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में सैन्य अधिकारी और राजनयिक शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए तैयार है और हम यूक्रेन के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं।’’ रूस ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया और उसकी सेना उत्तर में मॉस्को के सहयोगी बेलारूस की ओर से आगे बढ़ रही है।
-
3:12 PM (IST) Feb 27, 2022
एअर इंडिया के दो विमान यूक्रेन से 490 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचे
नयी दिल्ली: एअर इंडिया की दो निकासी उड़ानें यूक्रेन में फंसे 490 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से रविवार तड़के दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचीं। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
-
3:11 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे गुजरात के 32 विद्यार्थियों को बस से घर लाया जा रहा
अहमदाबाद: यूक्रेन से एक विशेष विमान के जरिये रविवार को दिल्ली पहुंचे गुजरात के 32 विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने एक बस की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।
-
3:10 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को वापस लाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। मोदी ने उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक चुनावी रैली को संबोधित हुए दुनिया भर में मौजूदा संकट का जिक्र किया और देश को ‘‘आत्मनिर्भर’’ बनाकर मजबूत करने की वकालत की।
-
2:41 PM (IST) Feb 27, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-
पहले दुनिया गंभीरतापूर्वक हमारी बातों को सुनती नहीं थी। लेकिन आज भारत दुनिया के मंचों पर कुछ बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत बोल क्या रहा है। यूक्रेन की घटना पर हम चाहते हैं कि पूरी दुनिया में शांति हो। इसको लेकर पीएम मोदी जो भूमिका निभा रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। भारत हमेशा से शांति का पुजारी रहा है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
-
2:30 PM (IST) Feb 27, 2022
ड्रोन से रूसी सेना पर हमला
यूक्रेन ने ड्रोन से रूसी सेना के काफिले पर हमला करना शुरू कर दिया है। कई जगहों से खबर आ रही है कि रूसी सेना ने हथियार छोड़कर भागना शुरू कर दिया है।
-
2:15 PM (IST) Feb 27, 2022
हथियार छोड़कर भागे रूसी सैनिक
खारकीव में रूसी सैनिक हथियार छोड़कर भाग रहे हैं। यहां की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हथियारों के पास यूक्रेन के जवान भी नज़र आ रहे हैं।
-
1:33 PM (IST) Feb 27, 2022
बेलारूस में नहीं करेंगे रूस से बातचीत- यूक्रेन
रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि वह यूक्रेन से बेलारूस में बातचीत करने के लिए तैयार हैं। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन ये बातचीत बेलारूस में नहीं होगी।
-
1:10 PM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन ने ब्रिज उड़ाया
यूक्रेन ने बूचा और इरपेन के बीच ब्रिज उड़ा दिया है। रूसी सेना को रेकने के लिए इस ब्रिज को उड़ाया गया है।
-
11:55 AM (IST) Feb 27, 2022
198 भारतीय छात्रों को ला रहा है विमान
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया, 'ऑपरेशन गंगा जारी है। बुखारेस्ट रे चौथी फ्लाइट निकल चुकी है और इसमें 198 भारतीय छात्र शामिल हैं। इस सभी छात्रों को दिल्ली में सुरक्षित उतारा जाएगा।'
-
10:56 AM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़
यूक्रेन के रेलवे पर पोलैंड जाने के लिए भारी भीड़ लग गई है। लोग यहां ट्रेन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लोग भूखे-प्यासे यूक्रेन छोड़ने का इंतज़ार कर रहे हैं।
-
10:32 AM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन का हवाई अड्डा किया तबाह-
यूक्रेन का हवाई अड्डा तबाह कर दिया गया है। खारकीव में कमर्शियल हवाई अड्डे को तबाह कर दिया गया है।
-
10:22 AM (IST) Feb 27, 2022
केंद्रीय मंत्री ने किया छात्रों का स्वागत
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का स्वागत किया।
-
9:57 AM (IST) Feb 27, 2022
हंगरी से दिल्ली पहुंची फ्लाइट
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हंगरी से तीसरी फ्लाइट दिल्ली पहुंची है। इसके अलावा बुडापेस्ट से फ्लाइट दिल्ली पहुंची।
-
9:57 AM (IST) Feb 27, 2022
फिर से काम करने लगा एयर डिफेंस सिस्टम
ओडेसा में एयर डिफेंस सिस्टम फिर से काम करने लगा है। रूस के हमले के बाद तबाह हो गया था पूरा सिस्टम।
-
9:02 AM (IST) Feb 27, 2022
अमेरिका के राष्ट्रपति का बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका का युद्ध में आने का मतलब तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होती। रूस पर अमेरिका, यूके समेत कई देशों ने रक लगा दी है। यूक्रेन भी लगातार रूस का जवाब दे रहा है।
-
8:44 AM (IST) Feb 27, 2022
टेनिस प्लेयर ने जॉइन की रूसी सेना-
यूक्रेन के टेनिस प्लेयर सर्जाय स्टाकखोस्की ने भी रूसी सेना से लड़ने के लिए यूक्रेन की सेना जॉइन कर ली है।
-
8:04 AM (IST) Feb 27, 2022
चार देशों के लिए रूस ने बंद किया एयरस्पेस
रूस ने लिथुयानिया, लटविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। पश्चिमी देशों के साथ संबंध खराब होने के बाद रूस ने ये फैसला किया है। पेलैंड, बुलगारिया, चेक रिपब्लिक के लिए भी अभी रूस का एयरस्पेस बंद ही रहेगा।
-
7:56 AM (IST) Feb 27, 2022
डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम यूक्रेन के गौरवान्वित लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं। ईश्वर सभी को आशीर्वाद दे।'
-
7:48 AM (IST) Feb 27, 2022
छात्रों ने किया भारत सरकार का शुक्रिया अदा
कैबिन क्रू इंचार्ज रजनी पॉल ने कहा, 'भारतीयों को घर लाने वाले ऑपरेशन का हिस्सा बनकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। कुछ छात्र 9-10 किलोमीटर तक अपना सामान लेकर चलने को मजबूर हैं। हम भारत सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।'
-
7:44 AM (IST) Feb 27, 2022
दिल्ली पहुंचे छात्र
250 छात्रों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंच चुकी है। एक छात्र ने कहा, 'छात्र काफी परेशान हैं। अन्य इलाकों की तुलना में जहां हम ठहरे हुए थे वहां की स्थिति काफी अच्छी थी।'
-
7:09 AM (IST) Feb 27, 2022
यूक्रेन से लौटे छात्र-
यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्र ने बताया, 'कई छात्र यूक्रेन के हमले के बाद बंकर में रहने को मजबूर हैं। हालात बहुत कठिन हैं। हम भारत सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने समय से पहले हमारी मदद की।'