रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। यूक्रेन पर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। इस हमले के बाद मोदी सरकार ने फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' की शुरुआत की थी। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिश तेज हो गई है। वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर विमान रवाना हो चुका है। यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि रूसी सेना खारकीव शहर में पहुंच चुकी है। ऐसे में यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध और तेज हो चुका है। अमेरिका भी रूस पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। अमेरिका ने रूस के विमानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है।
- Hindi News
- विदेश
- यूरोप
- Russia Ukraine News Live: PM मोदी ने फोन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की, खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने पर हुई चर्चा
Russia Ukraine News Live: PM मोदी ने फोन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की, खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने पर हुई चर्चा
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। यूक्रेन पर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। इस हमले के बाद मोदी सरकार ने फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' की शुरुआत की थी। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिश तेज हो गई है।
Russia Ukraine War 2 March
-
10:56 PM (IST) Mar 02, 2022
UNGA में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास
UNGA में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हो गया है लेकिन भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। UNGA में रूस का साथ सिर्फ 5 देशों ने दिया।
-
8:44 PM (IST) Mar 02, 2022
पीएम मोदी ने फोन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर पुतिन से बात की है। ये बातचीत मुख्यतः खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने पर हुई है। बस 50 मिनट बाद डेडलाइन खत्म हो रही है। 50 मिनट के अंदर भारतीय छात्रों को खारकीव छोड़ना होगा।
-
8:17 PM (IST) Mar 02, 2022
खारकीव में फिर एक मिसाइल दागी गई
खारकीव में फिर एक मिसाइल दागी गई है। खारकीव के साल्तोबोका इलाके में मिसाइल दागी गई है। भारतीय समय के अनुसार खारकीव में रात 8 बजने वाले हैं और भारतीय छात्रों को निकलने के लिए सिर्फ डेढ़ घंटे बचे हुए हैं।
-
7:34 PM (IST) Mar 02, 2022
भारतीयों के लिए दूसरी एडवाइजरी जारी
भारतीय दूतावास की ओर से जारी की गई दूसरी एडवाइजरी में कहा गया कि बिगड़ते हालातों को देखते हुए खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों की सुरक्षा के लिए फिर दोहराया जा रहा है कि वह खारकीव छोड़ दें। जिन छात्रों को गाड़ियां या बसें नहीं मिल पा रही हैं या जो कि रेलवे स्टेशन पर हैं वह पेसोचिन जो कि 11 किमी दूर है, बाबाये 12 किमी और बेज़ल्युदोवका 16 किमी की ओर पैदल निकलें। दूतावास की ओर से एक बार फिर से ये कहा गया है कि सभी लोग किसी भी हाल में शाम 6 बजे से पहले खारकीव छोड़ दें।
-
6:47 PM (IST) Mar 02, 2022
अब तक 3352 भारतीय वापस लाए गए
पिछले 24 घंटों में यूक्रेन से भारतीयों को लाने वाली छह उड़ानें भारत पहुंच चुकी हैं। अब ऐसी उड़ानों की कुल संख्या 15 हो गई है और इन उड़ानों के जरिए भारत लौटने वाले लोगों की संख्या 3352 हो गई है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों के लिए 15 और उड़ानें निर्धारित हैं। इनमें से कुछ रास्ते में हैं: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
-
5:31 PM (IST) Mar 02, 2022
यूक्रेन के इरपिन में बमबारी
खारकीव के बाद अब यूक्रेन के इरपिन में रूसी जेट्स लगातार बमबारी कर रहे हैं। इरपिन यूक्रेन के राजधानी कीव के करीब का शहर है जहां रूसी सेना नॉनस्टॉप बम बरसा रही है।
-
5:12 PM (IST) Mar 02, 2022
रात साढ़े 9 बजे तक भारतीयों को खारकीव छोड़ना होगा
खारकीव में कुछ बड़ा होने वाला है और 4 हजार हिंदुस्तानियों को जल्द से जल्द निकालना है। अभी यूक्रेन में डेढ़ बज रहा है अगले 4 घंटे मं खारकीव छोड़ना ही होगा। 4 घंटे के बाद भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 9 बजे तक खारकीव छोड़ना होगा।
-
5:09 PM (IST) Mar 02, 2022
खारकीव में भारतीयों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी
यूक्रेन के खारकीव में भारतीयों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में भारतीय छात्रों को कहा गया है कि जल्द से जल्द खारकीव से भारतीय छात्र बाहर निकलें और जितनी जल्दी हो सके पेसोचीन पहुंच जाएं या तो बाबाय की तरफ भारतीय छात्र पहुंच जाएं।
-
1:51 PM (IST) Mar 02, 2022
खारकीव पर रूसी सेना ने किया हमला-
-
12:47 PM (IST) Mar 02, 2022
भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा जारी-
-
10:14 AM (IST) Mar 02, 2022
कीव पर रूसी सेना का हमला-
रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रहा है। कीव के टीवी टॉवर पर रूसी सेना ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। इस हमले में यूक्रेन के 5 लोगों की मौत हो गई है।
-
10:05 AM (IST) Mar 02, 2022
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यूक्रेन से स्वदेश लौटे भारतीयों का स्वागत किया। उन्होंने स्वागत करते हुए छात्रों से कहा, 'परिवार के लोग आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।'
-
9:45 AM (IST) Mar 02, 2022
तीन विमान जाएंगे छात्रों को लाने
आज तीन और भारतीय वायुसेना के विमान पोलैंड, हंगरी और रोमानिया से भारतीयों लाने के लिए जाएंगे। ग्लोबमास्टर सी-17 रोमानिया के लिए उड़ान भरेगा।
-
9:20 AM (IST) Mar 02, 2022
इस्तांबुल से लौटे छात्रों ने लगाए नारे-
-
8:55 AM (IST) Mar 02, 2022
भारतीयों को लाने रोमानिया जा रहा विमान
-
8:29 AM (IST) Mar 02, 2022
रोमानिया में छात्रों को हो रही है परेशानी
रोमानिया से हाल ही में लौटे छात्रों ने बताया, 'सरकार हमारी पूरी तरह मदद कर रही है। हम खुश हैं, लेकिन फ्लाइट्स की आवाजाही बढ़नी चाहिए। लोगों को रोमानिया में बहुत परेशानी हो रही है। इसलिए भारतीय दूतावास को मदद करनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो छात्रों की बहुत मदद हो पाएगी।'
-
8:12 AM (IST) Mar 02, 2022
कनाडा ने बंद किया पोर्ट
कनाडा ने रूसी शिप्स के लिए पोर्ट बंद कर दिए हैं। यूक्रेन के साथ युद्ध को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।
-
7:51 AM (IST) Mar 02, 2022
यूक्रेन नहीं जाएगी अमेरिका की सेना
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, रूसी सेना के साथ संघर्ष में अमेरिकी सेना यूक्रेन नहीं जाएगी।
-
7:44 AM (IST) Mar 02, 2022
युद्ध पर क्या बोले अमेरिका के राष्ट्रपति
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, 'यूक्रेन ने हिम्मत दिखाई। यूक्रेन के साथ है अमेरिका। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गलत कदम उठाया।'
-
7:38 AM (IST) Mar 02, 2022
भारतीय छात्र की मौत पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर-
फिल्म जगत की हस्तियों फरहान अख्तार, ओनिर और सुधीर मिश्रा ने यूक्रेन में रूसी हमले में मंगलवार को भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत पर शोक जताया। अख्तर ने ट्वीट किया कि उन्हें परिवार के लिए बहुत बुरा लग रहा है हालांकि उन्होंने उम्मीद जतायी कि अन्य नागरिकों को सुरक्षित देश वापस लाया जा सकेगा।
-
7:31 AM (IST) Mar 02, 2022
रूस में अपने प्रोडक्ट नहीं बेचेगा Apple-
यूक्रेन और रूस के बीच Apple ने बड़ा फैसला किया है। Apple ने एक बयान में बताया, 'हमने अपने सभी प्रोडक्ट की रूस में सेल फिलहाल रोक दी है। पिछले हफ्ते, हमने रूस में अपने चैनल में सभी प्रोडक्ट के निर्यात को रोक दिया था।'
-
7:28 AM (IST) Mar 02, 2022
ऑपरेशन गंगा जारी
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया, बीते 24 घंटे में ऑपरेशन गंगा के तहत छह फ्लाइट्स भारत के लिए रवाना हो चुकी है। इसमें पहली फ्लाइट पोलैंड से भी निकल चुकी है। इसमें 1377 भारतीय सवार हैं।