1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: यूक्रेन में गठबंधन सेना भेजने की कोई 'योजना' नहीं, NATO का बड़ा बयान

Russia Ukraine News: यूक्रेन में गठबंधन सेना भेजने की कोई 'योजना' नहीं, NATO का बड़ा बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2022 06:16 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 04:48 pm IST

नाटो के महासचिव जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से यूरोपीय महाद्वीप की शांति भंग हो गई है। स्टॉल्टेनबर्ग ने शुक्रवार (25 फरवरी) को नाटो गठबंधन के नेताओं का शिखर सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया है।

NATO Secretary-General Jens Stoltenberg- India TV Hindi
NATO Secretary-General Jens Stoltenberg Image Source : ANI

Highlights

  • NATO पूरी दुनिया में रूस पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा: NATO महासचिव
  • रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करके यूरोप की शांति को भंग कर दिया: नाटो

Russia Ukraine News: NATO (नॉर्थ ऍटलाण्टिक ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन) महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रूस-यूक्रेन विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन में गठबंधन सेना भेजने की कोई 'योजना' नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद NATO ने आपातकालीन बैठक में कहा कि, युद्ध में नहीं उतरेंगे। हालांकि, उन्होंने दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के मॉस्को के फैसले की निंदा की। स्टोलटेनबर्ग ने रूस के कदम को ‘‘तनाव बढ़ाने वाला और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन बताया।’’ नाटो प्रमुख ने कहा कि इस बात का ‘‘हर संकेत’’ मिल रहा है कि रूस यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमला करने की योजना बना रहा है।

रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करके यूरोप की शांति को भंग कर दिया: नाटो 

नाटो के महासचिव जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से यूरोपीय महाद्वीप की शांति भंग हो गई है। स्टॉल्टेनबर्ग ने शुक्रवार (25 फरवरी) को नाटो गठबंधन के नेताओं का शिखर सम्मेलन बुलाने का आह्वान किया है। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर आक्रमण कर उसके शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले या गोलीबारी की। यूक्रेन सरकार ने कहा कि रूसी टैंक और सैनिक सीमा पर घूम रहे हैं। साथ ही उसने रूस पर ''पूर्ण युद्ध'' छेड़ने का भी आरोप लगाया। 

NATO नेता शुक्रवार को बैठक करेंगे

नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि- हमारे पास अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए 100 से अधिक जेट और उत्तर से भूमध्य सागर तक समुद्र में 120 से अधिक जहाज हैं। गठबंधन (यूक्रेन) को आक्रामकता (रूस) से बचाने के लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे। आगे की स्थिति पर विचार करने के लिए  NATO नेता कल यानी शुक्रवार 25 फरवरी को बैठक करेंगे। NATO महासचिव ने कहा कि NATO यूक्रेन में रूस के आक्रमण की कड़े शब्दों में निंदा करता है। हम रूस से सैन्य कार्रवाई को तुरंत बंद करने और यूक्रेन से पीछे हटने का आह्वान करते हैं। NATO ने दो टूक कहा कि रूस अपनी सैन्य कार्रवाई तुरंत रोके। NATO महासचिव ने कहा कि NATO यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़ा है। NATO पूरी दुनिया में यूरोपीय संघ और अन्य सहयोगियों से समन्वय बनाकर रूस पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा। 

जानिए रूस और यूक्रेन के बीच अबतक क्या हुआ?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन में सेना ने रूसी सेना को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच वहां के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की ने देश को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक रूसी सेना के हमले में 40 से ज्यादा यूक्रेन के जवानों की मौत हुई है तो वहीं 10 नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। वहीं यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना अब  तक रूस के सात लड़ाकू विमानों को गिरा चुकी है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश