1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने NATO सदस्य देशों से यूक्रेन को और हथियार देने का आह्वान किया

Russia Ukraine News: नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने NATO सदस्य देशों से यूक्रेन को और हथियार देने का आह्वान किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2022 02:23 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 02:23 pm IST

उत्तर अटंलाटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने बृहस्पतिवार को संगठन के सदस्य देशों से यूक्रेन के लिए और अधिक हथियार उपलब्ध कराने का आह्वान किया। 

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग- India TV Hindi
नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग Image Source : TWITTER

ब्रसेल्स: उत्तर अटंलाटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने बृहस्पतिवार को संगठन के सदस्य देशों से यूक्रेन के लिए और अधिक हथियार उपलब्ध कराने का आह्वान किया। नाटो सदस्य देशों के रक्षा मंत्री ब्रसेल्स में एक बैठक के लिए एकत्रित हुए हैं। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, 'मैंने सहयोगियों से कई अलग-अलग प्रकार की प्रणालियां दे कर और मदद करने का आग्रह किया है, हल्के हथियारों के साथ-साथ भारी हथियार भी प्रदान किए जाएं।'

स्टोल्टेनबर्ग ने बताया कि नाटो के सदस्य देश, यूक्रेन को कई तरह के हथियार और अन्य आवश्यक चीजें आपूर्ति कर रहे हैं। ये 30 सहयोगी और अधिक मदद कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मदद एक संगठन के तौर पर नाटो नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, 'यूक्रेन खुद को बचाने के लिए युद्ध लड़ रहा है, इसलिए खुद को बचाने और हमला करने वाले हथियारों के बीच अब कोई भेद नहीं रह गया है।' 

स्टोल्टेनबर्ग ने जोर देकर कहा कि नाटो के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि उसे रूस के साथ व्यापक युद्ध में नहीं घसीटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'नाटो युद्ध में सेना नहीं भेज रहा है। इस संघर्ष को यूक्रेन से आगे ना बढ़ने देना, इसे और घातक तथा विनाशकारी ना होने देना भी हमारी जिम्मेदारी है।' इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश