1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Ukraine Russia News: पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के दिए संकेत, फ्रांसीसी राष्ट्रपति से बातचीत में रखी ये 3 शर्तें

Ukraine Russia News: पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के दिए संकेत, फ्रांसीसी राष्ट्रपति से बातचीत में रखी ये 3 शर्तें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2022 11:25 pm IST,  Updated : Feb 28, 2022 11:39 pm IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से फोन पर कहा कि रूसी पक्ष यूक्रेन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए खुला है और उम्मीद है कि इन वार्ताओं से वांछित परिणाम मिलेंगे।

Vladimir Putin, Russian President - India TV Hindi
Vladimir Putin, Russian President  Image Source : AP FILE PHOTO

Highlights

  • यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने रखीं 3 शर्तें
  • फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर की बात
  • यूक्रेन समाधान तभी संभव है जब रूस के सुरक्षा हितों पर विचार किया जाए- पुतिन ने मैक्रों से कहा

Russia Ukraine News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से सोमवार को फोन पर करीब डेढ़ घंटे बातचीत की। पुतिन और मैक्रों के बीच हुई बातचीत में यूक्रेन में युद्ध खत्म होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, इस दौरान रूस ने यूक्रेन को बख्शने के एवज में अपनी 3 शर्तें रखी हैं। मैक्रों ने पुतिन से युद्ध रोक देने की अपील की वहीं पुतिन ने कहा कि यह तभी संभव होगा जब रूस के वैध हितों को ध्यान में रखा जाए। बता दें कि रूस और यूक्रेन में जारी भीषण जंग का आज पांचवां दिन है। 

पुतिन की 3 शर्तें मानते हीं खत्म हो जाएगा यूक्रेन संकट?

रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा कि यूक्रेन समाधान तभी संभव है जब रूस के सुरक्षा हितों पर विचार किया जाए।  

रूस की शर्तों में कहा गया है कि- क्रीमिया पर रूसी संप्रभुता की मान्यता, यूक्रेन का विसैन्यीकरण और विमुद्रीकरण और यूक्रेन की तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना। वहीं, साथ ही लगाए गए प्रतिबंधों के बाद पुतिन ने पश्चिम को 'झूठों का साम्राज्य' करार दिया। 

अपनी मांगे रखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "यूक्रेन का विसैन्यीकरण (डिमिलिटराइजेशन) होना चाहिए। इसके अलावा पश्चिमी देश क्रीमिया पर रूसी संप्रभुता को मान्यता दें तो यूक्रेन पर लड़ाई समाप्त की जा सकती है।"

रूसी पक्ष यूक्रेन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए खुला है

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मैक्रों से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि रूसी पक्ष यूक्रेन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए खुला है और उम्मीद है कि इन वार्ताओं से वांछित परिणाम मिलेंगे। मैक्रों के साथ बातचीत में पुतिन ने जोर देकर कहा कि एक समझौता तभी संभव है जब रूस के वैध सुरक्षा हितों को बिना शर्त ध्यान में रखा जाए, जिसमें क्रीमिया पर रूसी संप्रभुता की मान्यता, यूक्रेनी राज्य का विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से मुक्ति व इसकी तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना शामिल है।  

मैक्रों ने पुतिन से यूक्रेन में नागरिकों पर हो रहे हमलों पर चिंता जाहिर की

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में नागरिकों पर हो रहे हमलों पर चिंता जाहिर करते हुए फोन पर बात की।  फ्रांसीसी नेता के कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर करीब 90 मिनट की बातचीत हुई। रूसी नेता से यूक्रेन में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ हमलों को रोकने के लिए कहा गया। पुतिन ने इस बात पर भी जोर दिया कि रूसी सैनिक नागरिकों को धमकी नहीं देते हैं और यूक्रेन में नागरिक ठिकानों पर हमले नहीं करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश