1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: मॉस्को ने यूक्रेन पर रात भर बरसाए ड्रोन और मिसाइलें, कई ठिकाने तबाह; 1 व्यक्ति की मौत

Russia Ukraine War: मॉस्को ने यूक्रेन पर रात भर बरसाए ड्रोन और मिसाइलें, कई ठिकाने तबाह; 1 व्यक्ति की मौत

 Published : Oct 06, 2024 06:12 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 06:12 pm IST

रूस ने यूक्रेन पर बीती रात घातक ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया है। इसमें यूक्रेन के कई अहम ऊर्जा ठिकाने ध्वस्त हो गए हैं और हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

यूक्रेन पर रूसी हमला। - India TV Hindi
यूक्रेन पर रूसी हमला। Image Source : AP

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच अब युद्ध लगातार घातक होता जा रहा है। रूसी सेना ने यूक्रेन पर शनिवार रात 87 शाहिद ड्रोन और चार विभिन्न प्रकार की मिसाइलों से कई ठिकानों पर एक साथ हमला किया। इससे पूरे कीव में खलबली मच गई। इस हमले में यूक्रेन के कई अहम ठिकाने तबाह हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि क्षेत्र में 49 वर्षीय व्यक्ति की कार ड्रोन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस के घातक मिसाइल और ड्रोन हमले से ओडेसा शहर में एक गैस पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई और एक गोदाम में आग लग गई। रूस लगातार यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बना रहा है। यूक्रेन की वायु सेना ने एक बयान में बताया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने राजधानी कीव सहित 14 यूक्रेनी क्षेत्रों में दो मिसाइल और 87 को नष्ट कर दिया। बयान में बताया गया कि अन्य 25 ड्रोन ‘‘संभवतः विमान-रोधी मिसाइल रक्षा प्रणाली के परिणामस्वरूप’’ रडार से गायब हो गए।’’

रूस पर विजय योजना पेश करने वाले हैं जेलेंस्की

रूस ने यूक्रेन पर यह हमला ऐसे समय में किया है, जब एक दिन पहले ही शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि वह यूक्रेन को हथियार आपूर्ति करने वाले देशों के ‘रामस्टीन’ समूह की 12 अक्टूबर को होने वाली बैठक में अपनी ‘‘विजय योजना’’ पेश करेंगे। यानि जेलेंस्की बताएंगे कि वह रूस को किस तरह हराने जा रहे हैं। ताकि यूक्रेन को यूरोप का समर्थन मिलता रहे। जेलेंस्की ने पिछले सप्ताह वाशिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने अपनी योजना पेश की थी। इसकी विषय-वस्तु सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन ऐसा बताया गया है कि इस योजना में ‘नाटो’ (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) में यूक्रेन को शामिल करने और रूस के भीतर हमला करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलें दागने की बात की गई है। (एपी)

यह भी पढ़ें

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू अपनी पत्नी के साथ पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

इजरायल के पास है ये घातक बैलिस्टिक मिसाइल, जान कर ईरान के भी उड़ जाएंगे होश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश