1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War News: यूक्रेन से जंग के बीच फिनलैंड के इस कदम से रूस भड़का, अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

Russia Ukraine War News: यूक्रेन से जंग के बीच फिनलैंड के इस कदम से रूस भड़का, अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

 Published : May 13, 2022 09:47 am IST,  Updated : May 13, 2022 09:47 am IST

रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच फिनलैंड की एक घोषणा ने रूस को और भड़का दिया है। दरअसल, यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने की घोषणा की है।

Putin, Russia president- India TV Hindi
Putin, Russia president Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पुतिन से बात करने के लिए तैयार हूं: जेलेंस्की
  • भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग से बनाई दूरी
  • युद्ध के बीच पुतिन ने टॉप कमांडर को हटाया

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच फिनलैंड की एक घोषणा ने रूस को और भड़का दिया है। दरअसल, यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने की घोषणा की है। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सन्ना मारिन और राष्ट्रपति सौली नीनिस्टो ने गुरुवार को कहा कि नाटो की सदस्यता के लिए जल्द ही आवेदन दाखिल करेंगे। इस पर रूस भड़क गया है। रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेश्कोव ने कहा कि अगर फिनलैंड नाटो में शामिल होता है तो उसे अंजाम भुगतना होगा। फिनलैंड के कदम से यूरोप में स्थिरता और सुरक्षा में मदद नहीं मिलेगी। रूस की फिनलैंड के साथ 1340 किमी सीमा लगती है। 

इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के कदम का स्वागत किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कहना है कि फ्रांस नाटो में फिनलैंड का सदस्यता का समर्थन करेगा। उधर, रूस ने लुहांस्क के सेवेरोदोनेट्स्क में पिछले 24 घंटे में 9 बार हवाई हमले किए हैं। यूक्रेन ने मारियुपोल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एलन मस्क से मदद मांगी है।

पुतिन से बात करने के लिए तैयार हूं: जेलेंस्की

इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक समझौता होना चाहिए लेकिन शर्त के रूप में कोई ‘अल्टीमेटम’ नहीं होना चाहिए। जेलेंस्की ने गुरुवार रात प्रसारित होने वाले एक साक्षात्कार में इतालवी आरएआई टेलीविजन से कहा कि यूक्रेन कभी भी क्रीमिया को रूस के हिस्से के रूप में मान्यता नहीं देगा, जिस पर 2014 में मॉस्को ने कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करने के लिए तैयार हैं।

भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग से बनाई दूरी

दूसरी तरफ बीते दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में यूक्रेन के मानवीय संकट को लेकर वोटिंग की गई। 47 में से 33 देशों ने रूस के खिलाफ वोट दिया। जबकि भारत और पाकिस्तान समेत 12 लोगों ने वोटिंग परहेज किया। वहीं, चीन और इरीट्रिया रूस के सपोर्ट में वोट दिया।

युद्ध के बीच पुतिन ने टॉप कमांडर को हटाया

यूक्रेन का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बीच युद्ध में ही टॉप कमांडर जनरल वालेरी गेरासिमोव को सस्पेंड कर दिया है। जबकि कई अन्य टॉप अधिकारियों को या तो बर्खास्त कर दिया गया है या फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

रूसी हमले में अब 570 हेल्थ सेंटर और 101 स्कूल तबाह

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन के 570 हेल्थ सेंटर्स और 101 हॉस्पिटल को तबाह कर दिया है। वहीं, यूक्रेन के ऑपरेशनल टैक्टिकल ग्रुप का कहना है कि बीते रोज उन्होंने देश के पूर्वी हिस्से में 180 रूसी सैनिकों को ढेर कर दिया।

रूस और चीन में कोयला इंपोर्ट 49% बढ़ा

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जहां दुनिया भर के देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। वहीं, अप्रैल में चीन का रूस के साथ कोयला इंपोर्ट 49% बढ़ गया है। पश्चिमी देशों पर निर्भरता कम करने के लिए रूस पूर्व में नए मार्केट तलाश कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश